Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: नो एंट्री से कोईलवर में हाईवे पर बढ़ा बालू लदे ट्रकों का दबाव, 10 KM के सफर में लग रहे 2 घंटे

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 03:43 PM (IST)

    आरा-छपरा और सकड्डी-नासरीगंज राजमार्ग पर बालू लदे ट्रकों के कारण भयंकर जाम लग रहा है। पीरो और बिहियां में नो एंट्री के कारण ट्रक चालक दूसरे रास्तों से जा रहे हैं जिससे कोईलवर में स्थिति गंभीर हो गई है। सकड्डी-नासरीगंज हाईवे पर छोटे वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है जिससे स्थानीय बाजार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है।

    Hero Image
    नो एंट्री से कोईलवर में हाईवे पर बढ़ा बालू लदे ट्रकों का दबाव

    संवाद सूत्र, कोईलवर (आरा)। आरा-छपरा हाईवे और सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर रुक रुक कर पूरे दिन जाम लगने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से पीरो, बिहियां में बालू लदे ट्रकों के लिए नो एंट्री का समय निर्धारण हुआ। उसका असर कोईलवर में दोनों हाईवे पर देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिससे आरा-छपरा हाईवे पर कोईलवर से लेकर बबुरा तक और सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर सकड्डी से संदेश तक बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार लग रही है। जिस हाईवे से अनलोड ट्रक भी संदेश की ओर जाती है। जिस कारण कई घंटों तक जाम लग जा रहा है।

    सिवान के ट्रक चालक अमित यादव, मुजफ्फरपुर के मो शमीम ने बताया कि पिरो, बिहियां में नो एंट्री की वजह से मजबूरन दूसरे रूट से जाने को मजबूर हैं।

    सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर पहले ही जाम रहता था। नो एंट्री का असर हुआ है कि अब इधर भी जाम होने लगा है। अखगांव के रामबली सिंह ने बताया कि सकड्डी-नासरीगंज हाईवे पर छोटे वाहन से चलना मतलब दस किलोमीटर की दूरी दो घंटे में पूरी होती है।

    इधर, नगर कोईलवर में सघन आबादी और बाजार वाले क्षेत्र के लिंक सड़क पूरी तरह खाली ट्रकों से पूरे दिन जाम लगा रहता है। जिससे नगर का बाजार पूरी तरह से चरमरा गया है। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन को जल्द ही कोई व्यवस्था करनी होगी।