Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची से आरा और टाटा से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, चेक करें शेड्यूल और रूट चार्ट

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 08:51 PM (IST)

    रेल मंत्रालय ने दुर्गा पूजा दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आरा और टाटानगर-बक्सर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगी जबकि टाटानगर-बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। यह कदम त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ को कम करने में मदद करेगा।

    Hero Image
    रांची से आरा और टाटा से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

    जागरण संवाददाता, आरा। रेल मंत्रालय के द्वारा द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों के सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जिससे रेगुलर ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को कम किया जा सके।

    इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा पूजा स्पेशल और 08183/84 टाटा बक्सर स्पेशल के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

    गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक कुल छह फेरे के लिए चलाई जाएगी जो प्रत्येक रविवार को रांची से 20.45 बजे चलकर रात्रि 12.05 बजे बोकारो, 1.13 बजे गोमोह, 3.50 बजे गया जं, 5.35 बजे सासाराम, 6.48 बजे विक्रमगंज, 7.15 बजे पिरो रुकते हुए 9.15 बजे आरा जं पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, वापसी में यह गाड़ी आरा जं से प्रत्येक सोमवार को सुबह 10. बजे चलकर 10.23 बजे पिरो, 10.33 बजे विक्रमगंज, 11.20 बजे सासाराम, 13.50 बजे गया जं, 16.17 बजे गोमो, 17.40 बजे बोकारो रुकते हुए 20.45 बजे रांची जं पहुंचेगी।

    इसी प्रकार, 08183/84 टाटानगर बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक कुल तीन फेरो के लिए चलाई जाएगी। जो प्रत्येक शुक्रवार को टाटानगर से 22.40 बजे चलकर अगले दिन 3. बजे आसनसोल, 10.45 बजे पटना, 11.50 बजे आरा रुकते हुए 15. बजे बक्सर पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में प्रत्येक शनिवार को बक्सर से 17.15 बजे चलकर 18.15 बजे आरा जं, 19.25 बजे पटना व अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

    आरा जंक्शन पर राजधानी एक्स. के ठहराव की मांग नजरअंदाज

    दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत राजस्व में चौथे स्थान पर रहने वाला आरा जंक्शन अब भी राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव से वंचित है। हाल ही में 12309/10 राजेंद्रनगर–नई दिल्ली तेजस राजधानी का ठहराव दानापुर और 20501/02 अगरतला-आनंद विहार का ठहराव किशनगंज में दिया गया, जबकि आरा की लंबे समय से चली आ रही मांग को अनसुना कर दिया गया।

    आरा जंक्शन सभी मानदंडों पर खरा उतरता है। औसतन एक ट्रेन ठहराव से आरा जंक्शन की आय में वृद्धि भी संभव है। इसके बावजूद नई राजधानी (20507/08 सायरंग-आनंद विहार) समेत कई प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव यहाँ नहीं दिया गया। भोजपुर सहित आसपास के जिलों के हजारों यात्री प्रतिदिन आरा से सफर करते हैं। दानापुर में ठहराव से यात्रियों में गहरी निराशा है।

    इधर, सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर राजधानी और तेजस एक्स. के ठहराव से संबंधित मंत्रालय का पत्र वायरल होने लगा। हालांकि, गहराई से पड़ताल में पत्र फर्जी निकला।