विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में फिर गरमाया भरत तिवारी एनकाउंटर केस, कल से अनशन पर बैठेंगी मां आशा देवी

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:19 PM (IST)

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आहत उनकी मां आशा देवी ने न्याय की मांग को लेकर कल से बिलौटी गांव में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।  

भरत तिवारी और मां आशा देवी। फाइल फोटो

भरत तिवारी और मां आशा देवी। फाइल फोटो

HighLights

  1. आशा देवी कल से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी।

  2. बेटे भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग।

  3. आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक अनशन जारी रखने का संकल्प।

संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत उनकी मां आशा देवी ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लिया है।

वह अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कल से बिलौटी गांव में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी।

आशा देवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक सरकार उनके बेटे के एनकाउंटर मामले में दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

न्याय की लड़ाई: आशा देवी

आशा देवी का कहना है कि बेटे की मौत के बाद से ही वह न्याय की आस लगाए बैठी हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बावजूद अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होना परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय बना हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामले में प्राथमिकी दर्ज है, तो आरोपितों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? आखिर एक मां को अपने बेटे के लिए न्याय पाने के वास्ते कब तक संघर्ष करना पड़ेगा?

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि न्याय और इंसाफ की है। जब तक दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष थमने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में रेडिएशन सुरक्षा की कमान विशेषज्ञों के हाथ, मेडिकल फिजिसिस्ट होंगे नियुक्त; बिहार कैबिनेट की मंजूरी

यह भी पढ़ें- बिहार में थ्री स्टार का रौब दिखाकर की तीन शादियां, सीतामढ़ी में कमाल का ठग गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।