Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhojpur: केक खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने बेकरी दुकानदार को मारी गोली; हत्या से आक्रोशितों ने रोड पर की आगजनी

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 09:12 AM (IST)

    Bihar Crime भोजपुर के बिहिया राजा बाजार में घर से बुलाकर एक बेकरी दुकानदार की अपराधियों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने दुकानदार के सीने के बीच गोली मारी है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    Hero Image
    Bihar Crime: बेकरी दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

    आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार में शनिवार की रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक बेकरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को लेकर लोग आक्रोशित हो गए और रविवार सुबह सड़क जाम कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान 34 साल के कुमार मनोहर बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार वार्ड नंबर आठ निवासी संतोष कुमार के बेटे के रूप में हुई। वे पेशे से बेकरी दुकानदार थे।

    बिहिया राजा बाजार स्थित हाई स्कूल के समीप परिवार ब्रेकर्स किंग नामक बेकरी का दुकान चलाते थे। दुकानदार के सीने के बीचो-बीच गोली के निशान पाए गए हैं।

    (आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम)

    वारदात की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस आसपास इलाके में लगे सभी सीसीटीवी को खंगाल रही है।

    घर से बुलाकर की हत्या

    इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि वारदात देर रात 11 बजे के आसपास की है। केक खरीदने के बहाने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक बाइक से दो अपराधी आए थे। घर से बुलाकर गोली मारी गई है।

    उन्होंने बताया कि घटना के कारण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, टीम जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी को प्रयासरत हैं।

    इधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह बिहिया में शव के साथ सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    गोली चली तो लगा पटाखा फूटा-मृतक की पत्नी

    इधर, मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाकर घर से बाहर निकले और बोले कि ग्राहक को केक देकर आ रहे हैं। इसके बाद वह भी खाना खाकर थाली रखने जा रही थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि गली में गमछा ओढ़े चितकाबर कलर का कपड़ा पहने एक युवक खड़ा है।

    पूजा का कहना है कि युवक को देखकर लगा कि रोज कोई ना कोई आइसक्रीम लेने के लिए आता है। वह भी आइसक्रीम लेने के लिए आया होगा। इसके बाद वह किचन में अपना थाली रखने चली गई।

    इस बीच अचानक फायरिंग की आवाज आई तो उसने सोचा कि किसी ने पटाखा छोड़ा होगा। इसके उनके पति ने चिल्लाया कहा कि उन्हें गोली मार दी गई है। गोली लगने के बाद वह दौड़ कर सड़क की ओर उनके पीछे भागे लेकिन, दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

    अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

    इसके बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाए, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव को वापस अपने घर बिहिया ले गए।

    किसी से दुश्मनी से इनकार

    दूसरी ओर मृतक की पत्नी पूजा देवी ने अपने पति के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद और दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

    बिहिया थाना इंचार्ज उदय भानु सिंह ने बताया कि अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है और दोनों एक ही बाइक पर बैठकर जगदीशपुर की ओर भाग निकले हैं। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।