भोजपुर में मसाज की आड़ में Deh Vyapar, पुलिस ने ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़; बंगाल की 2 लड़कियों का रेस्क्यू
बिहार के आरा (भोजपुर) में नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर, करमन टोला स्थित एक पांच मंजिले मकान में पुलिस ने छापेमारी कर बॉडी मसाज की आड़ में संचालित अवैध देह व्यापार केंद्र का राजफाश किया है।
इस दौरान पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया। स्पा सेंटर के मालिक समेत अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार संचालिका सजीदा अधिकारी उर्फ पाइक उर्फ नेहा मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पारा चक, रामनगर की निवासी बताई जाती है। छापामारी के दौरान 410 पीस डिस्पोजल, हाफ पैंटी, तीन सीलबंद कंडोम और एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम बरामद किया गया।
इसके अलावा एक रजिस्टर और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में मानव व्यापार निरोध इकाई के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसमें स्पा सेंटर के मालिक अमित कुमार और संचालिका सजीदा अधिकारी उर्फ पाइक उर्फ नेहा को आरोपित किया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों की महिलाओं को आरा में नौकरी दिलाने और अच्छी कमाई का प्रलोभन देकर लाने तथा उनकी इच्छा के विरुद्ध अवैध देह व्यापार कराने का आरोप है।
मानव व्यापार निरोध इकाई, भोजपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर, करमन टोला, स्टेशन रोड स्थित एक पांच मंजिले मकान में संचालित स्पा सेंटर में बाडी मसाज की आड़ में दूसरे राज्यों की महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना के आधार पर दंडाधिकारी, दिशा एक प्रयास संस्था और महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीम गठित कर छापेमारी की गई। सबसे पहले काउंटर पर बैठी संचालिका सजीदा अधिकारी उर्फ पाइक को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने खुद को सेंटर की संचालिका बताते हुए कहा कि यहां आने वाले पुरुष ग्राहकों को बाडी मसाज की सुविधा दी जाती है और मालिक का नाम अमित कुमार बताया।
दो कमरों में मिलीं पश्चिम बंगाल की महिलाएं
छापेमारी के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारी ने संचालिका की तलाशी ली तो उसकी जेब से पालीथिन में रखा इस्तेमाल किया हुआ कंडोम बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि सेंटर पर आने वाले पुरुष ग्राहकों की इच्छा और मांग के अनुसार बाडी मसाज के साथ देह व्यापार की सुविधा भी दी जाती थी।
इसके बाद परिसर में बने दो कमरों की तलाशी ली गई, जहां पश्चिम बंगाल की दो महिलाएं मिलीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनसे जबरन बाडी मसाज कराया जाता था और देह व्यापार के लिए दबाव दिया जाता था।
तलाशी में आपत्तिजनक सामग्रियां मिली। छापेमारी टीम इंस्पेक्टर दीपक कुमार, महिला दारोगा गुड़िया कुमारी एवं सुधीर कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
पुलिस मामले में सेंटर के मालिक अमित कुमार समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मुक्त कराई गई महिलाओं का बयान कलम बंद कराया जा रहा है।
ग्राहक बनकर पहुंचे थे पुलिस अधिकारी
इधर, जानकारी के अनुसार स्पा की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का राजफाश करने के लिए एक युवा दारोगा को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया था।
ग्राहक के रूप में रेकी करने और गतिविधियों का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और अवैध देह व्यापार के अड्डे का राजफाश कर दिया।
सुविधा के अनुसार निर्धारित था मसाज का रेट
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के हाथ स्पा सेंटर का रेट चार्ट भी लगा है। इसमें पांच ब्यूटीफुल स्टाफ के साथ चार प्रकार के मसाज का उल्लेख किया गया था। इसके लिए 1200 से 2000 रुपये तक की दर निर्धारित थी। वहीं, देह व्यापार की सुविधा के लिए अलग से शुल्क लिया जाता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।