Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara Weather: आरा में आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 02:05 PM (IST)

    आरा में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले चार दिनों तक बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत तक तापमान फिर बढ़ेगा इस दौरान मौसमी बीमारियों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    आरा में 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

    जागरण संवाददाता, आरा। बीते सप्ताह 42 डिग्री सेल्सियस तापमान से झुलस रहे जिले के लोगों को सोमवार को अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद बड़ी राहत मिली है। सोमवार को दिन में आकाश में छाए बादलों के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    वहीं, शनिवार को यह 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर चुका था। सुबह 10 बजे से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं में आर्द्रता का असर था।

    मौसम विज्ञानियों की माने तो दो दिनों से शुरू हुई रूक- रूककर होने वाली वर्षा और आकाश में छाए बादलों का दौर अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक बरकरार रह सकता है।

    सप्ताह से अंत तक फिर बदलेगा मौसम

    इस दौरान कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान फिर 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में तापमान में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए संभावित मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर एहतियात बरतना निहायत जरूरी है।

    सप्ताह भर का संभावित तापमान 10 3

    डेट
    अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    29 अप्रैल 30 24
    30 अप्रैल 32 24
    01 मई 32 24
    02 मई 32 25
    03 मई 33 26
    04 मई 36 27
    05 मई 36 27
    06 मई 37 28
    07 मई 37 27

    बेगूसराय: तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

    रविवार की रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा से प्रखंड क्षेत्र में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिल गई है। इस दौरान जोरदार ठनके की आवाज भी होती रही। हालांकि, किसी की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। ठनके की आवाज से लोगों ने घरों में ही दुबके रहने में अपनी भलाई समझी। वहीं वर्षा से विभिन्न गांवों में सड़कों पर जल जमाव भी हो गया है।

    इस वर्षा से खेतों में नमी भी आ गई है। अब किसानों को खरीफ फसल के लिए खेतों की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। हालांकि, आम और लीची के पौधों को तेज हवा से आंशिक क्षति भी पहुंची है। वहीं सोमवार की सुबह में भी बूंदाबांदी जारी रही।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बढ़ाएगा परेशानी, आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

    Jharkhand Weather: झारखंड के इन 14 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट