विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा से जाने वालों के लिए गुड न्यूज: रेगुलर ट्रेनों में 'नो रूम', बिना वेटिंग स्पेशल ट्रेनों में झटपट बुक करें टिकट

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:13 AM (IST)

दीपावली और छठ के बाद भी आरा जंक्शन से चलने वाली नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी कमी है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

रेगुलर ट्रेनों में 'नो रूम', बिना वेटिंग स्पेशल ट्रेनों में झटपट बुक करें टिकट

रेगुलर ट्रेनों में 'नो रूम', बिना वेटिंग स्पेशल ट्रेनों में झटपट बुक करें टिकट

HighLights

  1. नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता 'रिग्रेट' तक पहुंची।

  2. स्पेशल ट्रेनों में अभी भी कई तिथियों पर सीटें खाली।

  3. यात्री बुकिंग से पहले सीटों की स्थिति अवश्य जांचें।

जागरण संवाददाता, आरा। दीपावली (Diwali 2026) और छठ पर्व (Chhath Puja 2026) के बाद भी यात्रियों की आवाजाही लगातार जारी है। इसके चलते आरा जंक्शन से जाने वाली नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति 'रिग्रेट' तक पहुंच गई है। वहीं, दूसरी ओर रेलवे की ओर से संचालित विभिन्न स्पेशल ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली उपलब्ध हैं। इससे दूसरे राज्यों में जाने और वहां से आरा लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन के अंतर्गत दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन से दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे, हावड़ा, बेंगलुरु सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए यात्री सफर करते हैं। इन रूटों पर नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।

खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी में सीटों की मांग अधिक बनी हुई है। कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची इतनी लंबी हो गई है कि टिकट बुकिंग के दौरान रिग्रेट का संदेश दिखाई दे रहा है। नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से परेशान यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें बेहतर विकल्प बनकर सामने आई हैं।

रेलवे की ओर से अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रही पूजा एवं अन्य विशेष ट्रेनों में कई तिथियों पर सीटें उपलब्ध हैं। यात्री अपनी यात्रा की तारीख और गंतव्य के अनुसार इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं। इससे उन्हें लंबी प्रतीक्षा सूची और तत्काल टिकट पर निर्भर रहने की मजबूरी से राहत मिल सकती है।

बुकिंग से पहले जरूर जांच लें सीटों की स्थिति

रेलवे आरक्षण व्यवस्था के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता यात्रा की तारीख, श्रेणी और रूट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को टिकट बुक कराने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा आरक्षण काउंटर पर उपलब्धता की जांच कर लेनी चाहिए।

यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट बुक कराएं, ताकि अंतिम समय में परेशानी नहीं हो। नियमित ट्रेनों में रिग्रेट और लंबी वेटिंग के बीच स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटें यात्रियों के लिए राहत का विकल्प बनी हुई हैं।

हालांकि, सीटों की उपलब्धता तेजी से बदल सकती है, इसलिए इच्छुक यात्री समय रहते अपना आरक्षण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छठ की भीड़ वापसी को लेकर चलेंगी पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, मुरादाबाद रूट से होगा संचालन

यह भी पढ़ें- कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! गया से चेन्नई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।