विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! गया से चेन्नई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:04 AM (IST)

छठ महापर्व के बाद गया जंक्शन से चेन्नई जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्री आसानी से आरक्षण करा सकते हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. गया-चेन्नई पूजा स्पेशल ट्रेन में सीटें उपलब्ध।

  2. 17 नवंबर 2026 को गया से चेन्नई प्रस्थान।

  3. अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षण करा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, गयाजी। छठ महापर्व की समाप्ति के बाद दूसरे प्रदेशों में कामकाज के लिए लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है।

गया जंक्शन से चेन्नई जाने के लिए रेलवे की ओर से चलाई जा रही एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन में सीट उपलब्ध है।

यात्री समय रहते आरक्षण कराकर अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03689 गया जंक्शन-चेन्नई एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को गया जंक्शन से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का ठहराव डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दिया गया है।

इसके अलावा छठ के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित अन्य प्रमुख शहरों को जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी यात्री सीटों की उपलब्धता जांच सकते हैं।

रेलवे की ओर से अलग-अलग तिथियों में चलाई जा रही इन ट्रेनों में उपलब्ध सीटों के अनुसार आरक्षण कराया जा सकता है। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या गया जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर पहुंचकर अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे का उद्देश्य त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में सीट नहीं मिली तो खुद थामी स्टीयरिंग, छठ मनाने 20 घंटे का सफर कर हरियाणा से बिहार पहुंचे अविनाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।