Move to Jagran APP

Ara Lok Sabha Seat : आरा में इन 11 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा NOTA, पोस्टल बैलेट में भी मिले 99 वोट; ऐसी रही स्थिति

आरा में भाकपा-माले के कैंडिडेट सुदामा प्रसाद ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि आरा से चुनाव लड़ने वाले 11 कैंडिडेटों पर नोटा भारी पड़ा है। उन्हें पोस्टल बैलेट में भी 99 वोट मिले हैं। इस बार कुल 16693 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया है।

By dharmendra kumar singh Edited By: Mukul Kumar Tue, 11 Jun 2024 04:39 PM (IST)
Ara Lok Sabha Seat : आरा में इन 11 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा NOTA, पोस्टल बैलेट में भी मिले 99 वोट; ऐसी रही स्थिति
लोकसभा के 11 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा

जागरण संवाददाता,  आरा। इस बार के लोकसभा चुनाव में 14 में से 11 प्रत्याशियों पर नोटा का वोट भारी पड़ गया है। 18वीं लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 14 प्रत्याशियों में से केवल तीन प्रत्याशी ही नोटा से आगे हैं, बाकी सभी से नोटा का वोट ज्यादा हो गया है।

नोटा से आगे रहने वाले प्रत्याशियों में भाजपा के आरके सिंह, भाकपा माले के सुदामा प्रसाद और निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। जिले के सभी मतदाताओं के साथ-साथ सैनिक वोटर, सरकारी कर्मी ने इस बार कुल मिलाकर 16,693 नोटा वोट का प्रयोग किया है।

सबसे ज्यादा अगिआंव विधानसभा में 3273, जगदीशपुर में 2537, तरारी में 2338, संदेश में 2376, बड़हरा में 2331, शाहपुर में 2159 और आरा में सबसे कम 1850 नोटा मत का प्रयोग किया गया है। दूसरी तरफ सैनिक, पचासी प्लस वृद्धजन और दिव्यांग मतदाताओं के द्वारा कुल 99 नोटा वोट का प्रयोग किया गया है।

अगिआंव विधानसभा में इसका प्रयोग ज्यादा हुआ

इधर, लगातर विगत दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 से शाहपुर विधानसभा में नोटा का प्रयोग ज्यादा होता था, परंतु इस बार अगिआंव विधानसभा में इसका प्रयोग ज्यादा हुआ है।

चुनाव आयोग के द्वारा जारी की गई डाटा पर नजर डालें तो शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए नोटा का प्रयोग कम किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान सातों विधानसभा में डाले गए नोटा वोट पर नजर डाले तो सबसे कम आरा विधानसभा क्षेत्र में मात्र 1850 लोगों ने नोटा मत का प्रयोग किया है।

वैसे आरा शहरी क्षेत्र में इसके पहले भी वर्ष 2019 और वर्ष 2014 के चुनाव में नोट का प्रयोग सबसे कम हुआ था। ऐसा मतदाताओं के जागरूक होने के कारण बताया जाता है।

विधानसभावार तीन लोकसभा चुनाव में मिले नोटा का विवरण

विस 2024 2019 2014

संदेश 2376 3134 2117

बरहरा 2331 3229 2204

आरा 1850 2405 1690

अगिआंव  3273 2993 1818

तरारी 2338 3142 2131

जगदीशपुर 2537 3346 2354

शा हपुर 2159 3514 2389

पोस्टल बैलट 0099 0062 0000

टोटल 16693 21825 14703

किस प्रत्याशी को कितना मिला वोट

सुदामा प्रसाद- 5,29,382

आरके सिंह- 4,69,574

वीरेंद्र कुमार सिंह- 23,635

नोटा- 16,963

शिवा शिवदास सिंह- 13,379

लाल बादशाह सिंह- 10,826

कृष्णा पासवान- 8749

रणधीर लाल- 5567

नवनीत कुमार- 4773

रामअसरे सिंह- 2541

धर्मात्मा शर्मा- 2467

रामजी सिंह- 2440

अशोक तिवारी- 2295

मनमोहन सिंह- 2097

सुमित्रा देवी- 1674

यह भी पढ़ें-

Jitan Ram Manjhi : 'जब लिफाफा खोला तो...', MSME विभाग मिलने पर क्या बोले मांझी? पीएम मोदी से ये हुई थी बात

PM Awas Yojana से घर खरीदने का सपना टूटा, खुद को CEO बताने वाले ने ही कर डाला कांड; पढ़ें कैसे हुई ठगी?