विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ-दीपावली पर बड़ी राहत: 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल, आरा में भी स्टॉपेज

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:33 PM (IST)

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होगा।

आरा जंक्शन से 16 अक्टूबर से चलेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

आरा जंक्शन से 16 अक्टूबर से चलेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. वंदे भारत स्पेशल 16 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी।

  2. आरा जंक्शन पर ठहराव से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

  3. त्योहारी सीजन में दिल्ली-पटना यात्रा आसान होगी।

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन (Ara Junction) से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल (New Delhi Patna Vande Bharat Special) ट्रेन का परिचालन आगामी 16 अक्टूबर से शुरू होगा। यह ट्रेन 25 नवंबर तक यात्रियों को अपनी सेवा देगी।

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन से दिल्ली और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आरा जंक्शन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होने से भोजपुर जिले के यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग दिल्ली सहित दूसरे शहरों से बिहार आते हैं।

वहीं, पर्व संपन्न होने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के माध्यम से दिल्ली और पटना के बीच आवागमन में अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में टिकटों की मारामारी और प्रतीक्षा सूची की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन का परिचालन निर्धारित अवधि तक किया जाएगा। हालांकि, ट्रेन के परिचालन के दिन, आरा जंक्शन पर आने-जाने का समय, ठहराव की अवधि और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक समय-सारिणी देखना जरूरी है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इस ट्रेन से दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, सिवान के रास्‍ते चलेगी शकूर बस्ती-मानसी त्योहार स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- टाटानगर से बक्सर जाना होगा आसान, चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आरा जंक्शन पर भी ठहराव