विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, सिवान के रास्‍ते चलेगी शकूर बस्ती-मानसी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:14 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शकूर बस्ती-मानसी के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सिवान जंक्शन से होकर गुजरेगी।

शकूरबस्‍ती से स‍िवान के रास्‍ते चलेगी स्‍पेशल ट्रेन।

शकूरबस्‍ती से स‍िवान के रास्‍ते चलेगी स्‍पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. शकूर बस्ती-मानसी के बीच चलेगी अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन।

  2. यह ट्रेन सिवान जंक्शन से होकर गुजरेगी, यात्रियों को सुविधा।

  3. नवंबर में आठ-आठ फेरों में होगा परिचालन, कुल 16 कोच।

जागरण संवाददाता, सिवान। आगामी त्योहारों में रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शकूर बस्ती-मानसी-शकूर बस्ती के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

इसमें सीट रिजर्व होने की चिंता में पड़े लोगों को काफी सुविधा होगी। गोरखपुर के रास्ते चलने वाली ट्रेन संख्या 04406/04405 के परिचालन से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

यह ट्रेन सिवान जंक्शन होकर गुजरेगी, इससे स्थानीय यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकूर बस्ती-मानसी अनारक्षित त्योहार विशेष पांच, छह, सात, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूर बस्ती से चलेगी।

शकूर बस्ती से शाम 7:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:45 बजे सिवान जंक्शन पहुंचेगी। यहां से छपरा के लिए शाम 6:25 बजे प्रस्थान करेगी।

नवंबर में आठ-आठ फेरों में होगा परिचालन

इसके बाद सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी और बेगूसराय होते हुए तीसरे दिन रात 2:30 बजे मानसी पहुंचेगी।
वही, वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी-शकूर बस्ती अनारक्षित त्योहार विशेष सात, आठ, नौ, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को चलेगी।

यह ट्रेन मानसी से सुबह 4:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11:35 बजे सिवान पहुंचेगी। यहां से देवरिया सदर और गोरखपुर होते हुए दिल्ली की ओर रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।

16 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन

इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। शयनयान श्रेणी के कोच भी अनारक्षित रहेंगे। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी।