यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aara News: सड़क दुर्घटना में इलाजरत शिक्षक की मौत, हसनबाजार थाना के तेतरडीह प्लस टू विद्यालय में थे शिक्षक
अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक 27 वर्षीय अंकु पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें इलाज के ...और पढ़ें

HighLights
- हसनबाज़ार थाना के तेतरडीह प्लस टू विद्यालय में थे शिक्षक
- मृतक गीधा थाना के सोनघट्टा निवासी अंकु पांडे थे
संवाद सूत्र, कोईलवर(आरा)। थाना क्षेत्र के सकड्डी मोड़ पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक 27 वर्षीय अंकु पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था, जिनकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। मृतक जो गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा निवासी मनोरंजन पांडेय उर्फ टोला बाबा के पुत्र थे।
मृतक के भाई निखिल पांडेय ने बताया कि घटना शनिवार की है। उन्होंने ने बताया कि उनके बड़े भाई अंकु पांडेय हसनबाजार थाना के पल्स टू विद्यालय, तेतरडीह में बीपीएससी शिक्षक थे। विद्यायल से गांव लौटते समय सकड्डी में जैसे ही आटो से उतरे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया था। वाहन के धक्के से सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए पटना ले जाया गया था।
जहां इलाज के दौरान मंगलवार की उनकी मौत हो गयी। इधर स्वजनों ने इसकी सूचना सोमवार की शाम कोईलवर थाना को दिया। मंगलवार को शव को कोईलवर थाना लाया गया, जहां थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा। घटना के बाद मां संगीता देवी, भाई छोटू पांडेय, निखिल कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी पायल कुमारी को इसकी सूचना मिलते ही बेसुध हो गयी। जो मायके में पालीगंज में बीए का परीक्षा देने गयी थी।
मालूम हो कि अंकु पांडेय की शादी दो महीने पहले पटना जिला के पालीगंज में हुई थी। इधर मृदभाषी और मिलनसार शिक्षक अंकु की मौत की सूचना मिलते ही सोनघटा समेत आस पास के गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। गांव की महिलाएं से लेकर पुरुषों की आंखे नम थी।
