Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं ने रेल एवं सड़क यातायात को बनाया निशाना

    By Edited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2011 10:31 PM (IST)

    आरा,जागरण संवाददाता: सिंचाई हेतु नहरों में अंतिम छोर तक पानी की व्यवस्था कराने तथा बंद नलकूपों को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गुरुवार को आहूत चक्का जाम का मिलाजुला असर दिखा। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने रेल एवं सड़क यातायात को निशाना बनाया। सड़कों पर जगह-जगह टायर भी फूंके गये। इस क्रम में दो दर्जन से अधिक नेता एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। जिन्हे बाद में फिर छोड़ दिया गया। दूसरी ओर मांगों को लेकर जारी जगदीशपुर के राजद विधायक भाई दिनेश का धरना गुरुवार को 28 वें दिन भी जारी रहा। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजद के नेता सुबह से ही सड़कों पर उतर आये। सबसे पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पटना-मोकामा शटल को रोककर मांगों के समर्थन में विरोध -प्रदर्शन किया गया। बाद में पुलिस प्रशासन ने यहां से दर्जनभर कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस क्रम में धरहरा के समीप आरा-पटना राजमार्ग को जाम कर राजद नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सड़कों पर टायर जलाये गये। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आवागमन बहाल करा दिया। इसके अलावा धोबीघटवा-जीरो माइल के समीप सड़क जाम कर बवाल काटा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहीं नहीं सिविल सर्जन कोठी मोड़ के पास भी मार्ग अवरुद्ध कर बवाल काटने की कोशिश की गयी लेकिन पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सनदियां के पास आरा-सलेमपुर पथ को अवरुद्ध किया गया। आंदोलन में राजद के प्रदेश महासचिव सुशील तिवारी, डा. अनवर आलम, विनोद चन्द्रवंशी,श्याम बाबू सिंह, राजू यादव, बबन यादव, डा. रघुवर चन्द्रवंशी, एकराम आलम, रविन्द्र रजक, सुभाष यादव, भुनेश्वर यादव, छात्र नेता संटू यादव, राम सुरेश यादव, हरेन्द्र सिंह, बीरबल यादव, मदन राय, दुदुन सिंह , पूर्व प्रमुख बिंदु देवी तथा ओम प्रकाश आदि शामिल थे।

    पीरो (भोजपुर) से एक प्रतिनिधि के अनुसार किसानों की मांगों एवं राजद विधायक भाई दिनेश के धरना के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह लोहिया चौक के समीप आरा-सासाराम मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। नेतृत्व पीरो प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव ने किया। जबकि ओझवलिया मोड़ पर समाजसेवी संजय यादव के नेतृत्व में पीरो-जगदीशपुर पथ को अवरुद्ध कर दिया गया। आंदोलन में चन्देश्वर सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, सरफराज खां, नेयाज अहमद, हरेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, संतोष , विनय सिंह, झुनझुन सिंह योगेन्द्र ठाकुर तथा भुवन चौधरी आदि नेता शामिल थे। दूसरी ओर राजद नेता काशीनाथ यादव एवं पूर्व मुखिया सुनील सिंह के नेतृत्व पीरो स्टेशन पर पटना-सासाराम सवार गाड़ी को रोककर विरोध -प्रदर्शन किया गया। जितौरा में छात्र राजद नेता हरिमोहन, राजेन्द्र चौधरी, श्रीराम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, पप्पू यादव, विनोद पासवान तथा संजय राम आदि नेताओं ने सड़क जाम कर आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास किया।

    जगदीशपुर से हमारे निज संवाददाता के अनुसार विधायक के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नयका टोला मोड़ के समीप आरा-मोहनिया हाइवे को जाम कर घंटो बवाल काटा। बाद में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद जाम समाप्त हो सका। जाम का नेतृत्व पूर्व सरपंच ददन सिंह एवं भोला खां ने किया। जिला पार्षद सुरेश पहलवान के नेतृत्व में इसाढ़ी, देव टोला एवं दुल्हिनगंज आदि जगहों पर जाम कर प्रदर्शन किया। आंदोलन में मुखिया धर्मेन्द्र चौबे,संतोष चौबे, देव सुन्दर व्यास, हरिचरण यादव, तारकेश्वर ठाकुर, मजीद अंसारी, उप प्रमुख गोरख यादव,लाल बहादुर सिंह तथा धर्मबीर यादव शामिल थे।

    राजद कार्यकर्ताओं ने शाहपुर थाना चौक के पास आरा-बक्सर रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व राजद जिला सचिव राजेश मिश्रा किया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू यादव, मुन्ना पांडेय, रवि यादव, लक्ष्मण यादव, ब्रजेश मिश्र, धर्मेन्द्र गोड़, संतोष पासवान तथा संतोष यादव आदि शामिल थे। सभी राजद विधायक की मांग को जायजा ठहराया।

    बिहियां चौरस्ता, डाक बंगला चौक तथा नवोदय चौक को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों जगहों से जाम हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया। आंदोलन में प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो.ईशु, विनोद यादव, ललन यादव, विजय सिंह, वकिल यादव, मुराद हुसैन, धन्नु कुमार, तारकेश्वर ओझा, मंटू यादव, लाल बहादुर कुशवाहा तथा कमलेश आदि शामिल थे। चरपोखरी में आरा-सासाराम रोड को जाम कर बवाल काटा। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण यादव ने किया। आंदोलन में बालेश्वर यादव, छात्र नेता मुनू यादव, बृज मोहन, विनय, उप प्रमुख चन्द्रमा राम, जिला पार्षद रूबी देवी, संजय यादव, कृष्णा यादव तथा लाल बाबू यादव आदि शामिल थे। अगिआंव बाजार चौक को जाम कर दिया। पुतला दहन किया गया। नेतृत्व राजद नेता रामायण सिंह ने किया। आंदोलन में बाबू नंद सिंह, पूर्व प्रमुख मुकेश यादव, सुरेन्द्र यादव, रामायण सिंह, नंद कुमार सिंह, बाबू नंद सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, ललन सिंह, उमेश सिंह तथा हरेन्द्र पंडित आदि शामिल थे। दूसरी ओर गड़हनी प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताओं ने राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में नेताओं ने गड़हनी में रोड जाम कर बवाल काटा ।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर