Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदूषण को रोकना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य

    By Edited By:
    Updated: Mon, 22 Apr 2013 10:02 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    एक प्रतिनिधि, आरा : पृथ्वी हमारी मां है। जो हमें जीवन प्रदान की है। लेकिन आज हम अपने कार्यो से स्वयं जीवन पर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। पृथ्वी के संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करना बहुत आवश्यक है। पृथ्वी को बचाने के लिए संकल्प के साथ वक्ताओं ने अपनी बातों को काफी गंभीरता के साथ व्यक्त किया। अवसर था संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या अर्चना सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण को रोकना विश्व के प्रत्येक मनुष्य का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य को पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि हम कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे पृथ्वी प्रदूषित हो। विद्यालय के निदेशक कुमार द्विजेन्द्र ने पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को कम से कम पांच पौधा प्रति वर्ष लगाने पर जोर दिया। साथ ही कूड़े-कचड़े व कल-कारखानों से निकलने वाले रासायनिक पदार्थो को नदियों में न डालकर उचित स्थान पर डालें। विद्यालय के उप प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि पृथ्वी को सरंक्षण के लिए कूड़े-कचरे के प्रबंधन के साथ-साथ अत्यधिक खनन पर रोक लगाने की जरूरत है। पृथ्वी हमें सब कुछ देती है। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने लिए पृथ्वी का हरा-भरा और संरक्षित रखें। इनके अलावे जटा शंकर दूबे, सतीश कुमार मुन्ना, ऋषिकेश ओझा, बच्चा कुमार सिंह आदि ने भी अपना विचार प्रकट किया। मंच संचालन रमेन्द्र नाथ और धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम तिवारी ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर