Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या बिहार के सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर बनाया जाएगा अलग राज्‍य? BJP की आयी प्रतिक्रिया

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 03:50 PM (IST)

    भारत में अचानक इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि केंद्र सरकार बिहार के सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक अलग राज्‍य बनाने जा रही है। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डा संजय जायसवाल ने कहा कि ऐसा कोई योजना अभी नहीं है।

    Hero Image
    पूर्णिया में प्रेस कॉफ्रेंस करते भाजपा के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डा संजय जायसवाल।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वपन देख रहे हैं। वैसे देश में दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों के नेताओं को अभी पीएम बनने का शौक चढ़ा है। लेकिन जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। उक्त बातें सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। वे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शााह के आगामी 23 सितंबर के पूर्णिया दौरे के सिलसिले में सोमवार की रात पूर्णिया पहुंचे थे। डा. संजय ने कहा कि विपक्षी दल चाहे कितनी जोर लगा ले उनकी पार्टी फिर 2024 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी पार्टी ने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही थी। उद्योग, पर्यटन, आइटी पार्क आदि के क्षेत्र में काफी काम हो रहे थे जिससे नीतीश कुमार घबरा गए थे। उन्हें लग रहा था कि यदि ये योजनाएं धरातल पर उतर गए तो बिहार में बेरोजगरी समाप्त हो जाएगी, पलायन बंद हो जाएगा, फिर उन्हे कोई नहीं पूछेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की यह फितरत रही है कि वे जिनके बल पर खड़े होते है, उन्हें वे गड्ढ़े में धक्का दे देते हैं। जार्ज फर्णांडीस, शरद यादव जैसे कई इस नामचीन लोग इसमें शामिल हैं। डा. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार की रूचि बिहार के विकास में नहीं रही है।

    सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिला कर अलग राज्य बनाने का इंटरनेट मीडिया में चल रही खबर पर कहा कि यह कोरी कल्पना है। ऐसा कोई निर्णय अभी केंद्रीय स्तर पर नहीं लिया गया है। कहा कि सीमांचल के विकास के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि आगामी 23 सितंबर को पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बड़ी जन सभा को संबोधित करेंगे। इसमें सीमांचल के सभी जिलों से काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बताया कि तैयारी का जायजा लेने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार वक्र्श किया है। आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर यह सभा के आयोजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह चाहती है कि उनकी नीति घर-घर तक पहुंचे, इसलिए जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में विधायक विजय खेमका, कृष्ण कुमार ऋषि, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रवक्ता सुमित प्रकाश आदि मौजूद थे।