Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍यों करें महारुद्र यज्ञ, अग्नि स्‍थापना का क्‍या है महत्‍व, बता रहे भागलपुर के संत स्‍वामी आगामानंद जी महाराज

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 08:59 AM (IST)

    भागलपुर के पीरपैंती में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया है। परमहंस स्‍वामी आगमानंद जी महाराज प्रवचन कर रहे हैं। कलश शोभा यात्रा निकाली गई। स्‍वामी आगमानंद ने कहा कि संसार के मंगल की कामना के लिए यज्ञ कराया जा रहा है।

    Hero Image
    श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्‍वर परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज

    संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। भागलपुर के पीरपैंती के सुंदरपुर कृषि फार्म लालू मैदान में श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्‍वर परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सान्निध्य में श्री 1008 महारुद्र यज्ञ और श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ बुधवार को शुरू हो गए। इस आयोजन की तैयारी यहां एक माह पूर्व से ही कर दी गई थी। पूरा क्षेत्र धार्मिक हो गया है। पीरपैंती के ही लोग नहीं बल्कि‍ भागलपुर सहित अन्‍य बिहार के अन्‍य जिलों और काफी संख्‍या में झारखंड के लोग भी यहां आ रहे हैं। जहां महारुद्र यज्ञ और प्रवचन हो रहा है वहां से झारखंड की सीमा काफी नजदीक है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान परमहंस स्‍वामी आगमानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान वैश्विक प्रदूषण का समाधान भारतीय संस्कृति में है। प्रदूषण कम करने और फसल के लिए यज्ञ विज्ञान की आवश्यकता आज है। यज्ञ से संसार का मंगल होगा। महारुद्र यज्ञ इसीलिए अनिवार्य है। यह यज्ञ काल कष्ट को भी दूर करता है। उन्होंने रामकथा की शुरुआत में कहा कि मंगल कार्य के लिए लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती का स्मरण अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्‍होंने अग्नि स्‍थापना के महत्‍व के बारे में भी जानकारी दी। 

    निकली भव्य कलश शोभायात्रा

    पीरपैंती में भव्य यज्ञ की शुरुआत में मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अग्नि स्थापना की गई। यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध बाबा के नेतृत्व में विद्वानों ने विधिवत पूजन व हवन प्रारंभ करवाया। यह सब शुरू होने से पहले मुख्य यजमान प्रमुख रश्मि कुमारी - पप्पू साह की अगुआई में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे, घोड़े व रथ के साथ बड़ी तादाद में महिलाएं, युवतियां व बच्चियों ने कलशयात्रा निकाली। बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से कलश में जल भरकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंचे। वहां कलश स्थापना की गई।

    कलश शोभायात्रा का नेतृत्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष अरबिंद साह, सचिव सह केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान आदि कर रहे थे।

    इस मौके पर योगेंद्र सिंह, घनश्याम दास, बरमेश्वर राय, केदार पांडेय, सुबोध तांती, गुंजन कुमार, रंजन यादव, नीरज भगत, अनिल राय, अजय तांती, अरविंद पासवान, उपेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, बिपिन साह, मोनी ठाकुर, कुंदन साह, आदि यज्ञ समिति के सदस्य के अलावे बड़ी तादाद में श्रद्धालु लोग साथ चल रहे थे जबकि पीरपैंती थाना पुलिस विधि व्यवस्था में लगी हुई थी।