Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वारदातें बढ़ी, तो मुंगेर पुलिस ने भी कसा शिकंजा, ज्यादातर मामलों का हुआ पर्दाफाश

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Tue, 08 Feb 2022 02:24 PM (IST)

    एक जनवरी से छह फरवरी तक चार हत्याएं हुई है सभी के आरोपित पकड़े जा चुके हैं। मुंगेर पुलिस ने कई हथियार तस्करों को दबोचा है। वहीं मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश भी हुआ है। पुलिस कप्तान की मानें तो महकमा अलर्ट मोड पर है।

    Hero Image
    मुंगेर पुलिस सक्रियता के साथ कर रही काम।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर : जिले में जनवरी से अब तक हत्या, चोरी और गोलीबारी की कई घटनाएं हुई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए ज्यादातर मामलों का पर्दाफाश किया है। कुछ ही मामले में आरोपित फरार हैं। हथियार तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया, एक दिन में पांच-पांच मिनी गन फैक्ट्रियां भी पकड़ी गई। अपराध की रोकथाम के लिए डीआइजी और एसपी पूरी तरह चौकस दिखे। वर्षों से फरार कई वारंटी भी गिरफ्त में आए। हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया, इसका परिणाम भी दिखा। 2022 के लगभग सवा महीने में 2021 की तुलना में अब तक हथियार तस्करी की दो मामले सामने आए। पुलिस ने तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलर्ट है पुलिस, दुबके बदमाश

    एक जनवरी को हुई हुई हत्या का भी पर्दाफाश महज 48 घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस की लगातार कार्रवाई होने के बाद बदमाशों का हौसला कुछ पस्त हुआ है। तस्करों को भी सलाखों के पीछे भेजा है। बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी बरामद हुई है। तीन दिन पहले महिला की हत्या मामले में पुलिस ने अविलंब पति को गिरफ्तार किया। सात फरवरी को जमालपुर के ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र में हत्या हुई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने व्यापारी से 45 लाख लूट मामले का वांटेड बदमाश बहरा को भी साथी के साथ दो सप्ताह पहले गिरफ्तार किया।

    भूमि विवाद, पुरानी रंजिश वजह

    जनवरी-फरवरी के बीच गोलीबारी की जो वारदात हुई है, उसमें ज्यदातार घटनाओं की वजह पुलिसिया जांच में भूमि विवाद और पुरानी रंजिश सामने आया है। गोलीबारी करने की पीछे बदमाशों की मंशा दहशत फैलाना मुख्य है। जनवरी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर में गोलीबारी की घटना मुकदमा उठाने के लिए हुई थी। गोलीबारी की घटना में महिला और पुरुष जख्मी हुए।

    धरहरा प्रखंड के जगदीशपुर गांव में 11 जनवरी को बदमाशों ने पंचायत चुनाव में पक्ष में मतदान नहीं करने को लेकर गोलियां चलाई, इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। जमालपुर के इंद्रूख पंचायत के मुखिया के घर पर एक जनवरी को गोलीबारी की गई थी। सात लोगों को नामजद किया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जनवरी को कटघर में अभिनव नामक युवक की हत्या हुई थी, इस घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस कप्तान जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए संंबंधित थानों और विशेष टीम को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। ज्यादातार घटना में आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है, बदमाशों को पकड़ा भी जा रहा है। अपराध में कमी आई है।