विजयोत्सव के रूप में मनेगी वीर कुंवर सिंह की जयंती
युवाओं की टोली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा नौ बजे जीरो माइल पहुंचेगी, इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
भागलपुर। वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद के तत्वावधान में इस बार भी 23 को वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। समारोह को लेकर शुक्रवार को संचालन समिति के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की देखरेख में हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।
इसमें बताया कि 23 की सुबह युवाओं की टोली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा नौ बजे जीरो माइल पहुंचेगी, इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं, 9.30 बजे धूमधाम से विजयोत्सव समारोह शुरू होगा। 11 बजे रक्तदान शिविर लगेगा। वहीं समारोह को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार की शाम रूप बिहार होटल में संचालन समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रो. डॉ अच्युत कुमार सिंह, शारदा सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र नारायण सिंह मनोज, रमण सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, सुमन सिंह, गुंजन सिंह, रोशन सिंह, ठाकुर मोहित सिंह, अभिषेक राठौड़ थे।
बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई, भाजपा का समरसता भोज आज
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रोहित पाडे के नेतृत्व में स्टेशन चौक स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी,जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अजय कनोडिया, आनंद शुक्ला, जिला मंत्री मुरारी पासवान, विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार,जिला स्वच्छता प्रभारी श्यामल किशोर मिश्रा, लघु उद्योग मंच के अध्यक्ष संजीव सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनीष दास, सबौर मंडल अध्यक्ष उमाशकर, अमरदीप साह, बीरेंद्र बबलू, राजेश टंडन, संदीप शर्मा,रोहित मिश्रा, विकास झा, कुंदन कुमार कुणाल कुमार आदि शामिल थे। जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि हरिजन टोला सिकंदरपुर में 11 बजे निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर और एक बजे समरसता भोज का आयोजन किया गया है।
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर ईकाई टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज सहित सभी कॉलेजों बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद स्टेशन चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण, दीपोत्सव और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर मंत्री कुणाल तिवारी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विवि संयोजक संजय झा, संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, छात्र संघ अध्यक्ष जयप्रीत मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रो. शिवकुमार जीलोका, संयोजक कुश पांडे, मंत्री विजय आजाद, कुणाल पांडे, प्रशांत झा, जयकिशन, निरंजन कुमार, शिवम कुमार, करण सहित कई थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।