बांका में कुल्हाड़ी से काट कर दो की हत्या, जेल से कुछ दिन पूर्व ही निकला था मृतक
बांका में जमीन विवाद में हत्या कर दी गई है। इस घटना में महिला जख्मी हो गई है। बताया जा रहा है मृतक कुछ दिन पूर्व ही जेल से निकला था। ससुराल में रह रहा था। वहीं उसकी हत्या कर दी गई।

जागरण संवाददाता, बांका। बिहार के बांका में कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना में महिला जख्मी है। यह घटना जमीन विवाद के कारण बताया जा रहा है। कटोरिया थाना क्षेत्र के कठोन पंचायत के खाड़ी पर ललमटिया टोला में गुरुवार की सुबह यह घटना घटी। यहां कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। शव की पहचान 30 वर्षीय रंजीत कुमार राय एवं 55 वर्षीय टूना उर्फ विनोद राय के रूप में हुई है। मृतकों में रंजीत डेढ़ साल पूर्व पवन राय हत्याकांड में शामिल थे। दो माह पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया था और अपने ससुराल मच बढ़िया गांव में रह रहे थे।
जानकारी मिली है कि रंजीत और टूना दोनों बाइक पर सवार होकर मंगलवार को होने वाले गवाली पूजा का निमंत्रण देने अपने घर खाड़ी पर लाल मठिया गांव गए थे। निमंत्रण देकर लौटने के दौरान झाड़ी के पास पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने एकाएक कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला बोल दिया। इसके कारण दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बीच-बचाव करने आई जमुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जमुनी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया है।
ख़बर मिलने के बाद बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह और कटोरिया थाना प्रभारी नीरज तिवारी सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है । एसडीपीओ के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। डेढ़ साल पूर्व हत्याकांड में दोनों मृतक शामिल थे । इसमें रंजीत कुमार जेल गए थे। जबकि टूना घटना के बाद से फरार फरार थे। इस मामले में मृतक के परिजनों ने एक दर्जन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।