Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया: फारबिसगंज में दो अलग-अलग स्थानों पर बैंक संग्रहकर्ता और पेटी कांट्रेक्टर से दो लाख की लूट

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM (IST)

    अररिया में दो अलग-अलग जगह हुई लूट की इन वारदातों के बाद संबंधित इलाकों में सनसनी का माहौल है। बैंक संग्रहकर्ता से हुई लूट के बाद अपराधी फरार हो निकले। वहीं पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है।

    Hero Image
    लूट की घटना की जानकारी देते बैंक संग्रहकर्ता।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज में शुक्रवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ घटना को अंजाम देते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर बैंक संग्रहकर्ता एवं पेटी कांट्रेक्टर से हथियार के बल पर 2 लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादव बंधु पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए अपराधियों की धरपकड़ में जुट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली घटना फारबिसगंज अमहरा लावा पोखर के समीप सड़क मार्ग पर की है, जहां हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपए निकालकर अपने रिश्तेदार को देने जा रहे हैं पेटी कांट्रेक्टर संजय कुमार मंडल पिता कपिल देव मंडल परमानंदपुर वार्ड संख्या 4 रानीगंज निवासी से हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना के संदर्भ में पेटी कांट्रेक्टर ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा से वह 40 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने रिश्तेदार को देने के लिए जा रहा था। इसी बीच लावा पोखर के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया एवं बंदूक सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी उसके पास मौजूद 40 हजार रुपया लूटकर फारबिसगंज की ओर भाग गए।

    दूसरी घटना छेना भिलाई बथनाहा से आगे सड़क मार्ग की है, जहां आरबीएल फिनांसर बैंक के ग्रुप लोन ऑफिसर अजय कुमार से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 55 हजार 280 रुपये लूट लिए। घटना के संदर्भ में ग्रुप लोन ऑफिसर ने बताया कि वह पोसदाहा एवं अन्य दो तीन गांवों से रुपया कलेक्शन करके बाइक पर आ रहा था। इसी बीच छेना बेलाही बथनाहा से आगे सड़क मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे पिस्टल सटा दिया।

    जान से मारने की धमकी देते हुए अपराधियों ने उसके पास मौजूद बैग जिसमें कलेक्शन का ऊक्त रुपया रखा हुआ था छीन कर भाग गए। पुलिस के द्वारा छानबीन के दौरान घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रामपुकार सिंह एवं बथनाहा थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी फारबिसगंज थाना पहुंचकर बैंक संग्रहकर्ता एवं पेटी कांट्रेक्टर से घटना की जानकारी लेने में जुट गए हैं। फिलहाल, अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर बताए जाते हैं।