Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 सौ रुपये देकर 13 साल की लड़की से शादी करने पहुंचा दूल्हा, मामा ने उठाया काबिल-ए-तारीफ कदम

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jun 2022 05:22 PM (IST)

    भागलपुर-नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर में बारात पहुंची। दुल्हन बनी थी 13 साल की एक बच्ची। जिसके हाथ में दूल्हे ने 15 सौ रुपये देकर रिश्ता पक्का कर लिय ...और पढ़ें

    Hero Image
    मामा ने रुकवा दिया बाल विवाह, पुलिस को दी सूचना।

    संवाद सहयोगी, नवगछिया : तेतरी दुर्गा मंदिर में हो रहे नाबालिग लड़की की शादी को नवगछिया पुलिस ने पहुंचकर रुकवा दिया। लड़की नवगछिया थाना क्षेत्र की है। उसकी उम्र 13 वर्ष है। पुलिस ने मधेपुरा जिला के चौसा थाना धौरेया निवासी वीरो यादव के पुत्र दूल्हा श्याम यादव के साथ मनीष यादव, शशिकांत यादव, वकील यादव आए थे। बताया गया कि लड़की के घर लड़का स्वयं देखने के लिए आया था, जिसमें लड़के ने लड़की को पसंद करते हुए लड़की के हाथ 15 सौ रुपये दिए थे। उसके पश्चात लड़की के पक्ष से लड़की की मां व मौसी लड़का देखने के लिए गई। लड़का पसंद होने के पश्चात शादी का दिन तय हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ जून को तेतरी दुर्गा मंदिर में लड़का पक्ष बारात लेकर पहुंच गए, लेकिन नाबालिग लड़की की शादी करवाने से लड़की के मामा ने विरोध कर दिया। इसी दौरान किसी ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को फोन पर जानकारी दे दी। नवगछिया एसपी ने तत्काल गश्ती टीम को भेज दिया। गश्ती टीम ने पहुंच कर नाबालिग लड़की को कब्जे में लिया। इसके बाद दूल्हे सहित छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, एएसआई गणेश यादव के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    • - मधेपुरा जिला के चौसा थाना धौरेया निवासी दूल्हे सहित छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया में, नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज
    • - बालिका वधू बनने जा रही लड़की के मामा ने उठाया काबिल-ए-तारीफ कदम
    • -मामा ने पुलिस को सूचना दी लिया मजबूत फैसला
    • -चारों तरफ हुई मामा की वाहवाही।

    विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर का आयोजन

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : अगले मंगलवार यानी 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में जिला प्रशासन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में रक्तदान शिविर के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग ले रहे सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया की विश्व रक्तदान दिवस पर जिला स्तर पर सदर अस्पताल में 10 बजे से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार कराए एवं जनहित से जुड़े रक्तदान जैसे महान कार्य में प्रखंड कर्मी, अनुमंडल कर्मी, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिक को स्वेच्छा से भाग लेने के लिए प्रेरित करें।