Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टयूशन पढ़ाते-पढ़ाते गुरुजी को छात्रा से हो गया प्‍यार, दोनों हो गए फरार, फ‍िर हुआ ऐसा कि...

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 12 May 2021 06:10 AM (IST)

    एक शिक्षक को एक छात्रा से प्‍यार हो गया। शिक्षक उसे घर पर पढ़ाने आता था। दोंनों एक-दूसरे को चाहने लगे। फ‍िर एक दिन दोनों फरार हाे गए। पुलिस ने पड़ता तो मामला इस प्रकार हुआ उजागर। जानिए यह प्रेम कहानी।

    Hero Image
    भागलपुर के नवगछिया इलाके में एक शिक्षक छात्रा को लेकर फरार।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक शिक्षक (होम ट्यूटर) ने अपनी एक नाबालिग छात्रा के प्यार में पागल होकर उसे लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्‍यार करते थे। यह प्रेम कहानी काफी दिनों से चल रही थी। एक दिन दोनों ने साथ जिएंगे साथ मरेंगे का वादा करते हुए घर से भागने का निर्णय ले लिया। इसके बाद दोनों भाग गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद नाबालिग छात्रा के पिता ने गांव के ही अमित कुमार शर्मा पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसमें कहा है कि आरोपी मेरी पुत्री को टयूशन पढ़ाता है। इसी दौरान प्रलोभन देकर और उसे बहला फुसलाकर उसका गलत मंशा से अपहरण कर लिया। मामले की प्राथमिकी खरीक थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने 12 घंटे के बाद दोनों को बिहपुर थानाक्षेत्र के हरियो में पड़का। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक अमित ने बताया कि वे एक साल से प्रेम करते हैं। लड़की भी अमित से प्‍यार करती है। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। शादी कराने चाहते थे। इसलिए दोनों ने सहमति से भागने का निर्णय लिया है। एक साथ रहने, जीने व मरने की कसम खाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    दहेज के लिए हत्या के आरोपित को जेल भेजा गया

    वहीं, एक अन्‍य मामले में दहेज के लिए हत्या के आरोपित को रंगरा ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित रंगरा ओपी क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला निवासी शिवम कुमार शिवा मंडल हैं। ज्ञातव्य हो कि महिला की जहर खिलाकर हत्या कर दिया था। इस संबंध में मृतक महिला के पिता खरीक थाना के उस्मानपुर निवासी राधे मंडल के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें दमाद शिवम कुमार उर्फ शिवा मंडल पर दहेज के लिए जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

     

    comedy show banner
    comedy show banner