Surya Grahan 2025 Time: सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे दिखेगा, आपको फायदा होगा कि नुकसान... सूर्यग्रहण पर क्या करें, क्या न करें
Surya Grahan 2025 Date आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 लग रहा है। रात 10 बजकर 39 मिनट से करीब पांच घंटे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। सूर्यग्रहण 2025 से नौ घंटे पहले प्रभावी होने वाला सूतक काल का ग्रहण के दौरान खास महत्व है। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण 2025 नहीं दिखेगा। लेकिन इसका व्यापक असर मानव जीवन पर परिलक्षित होगा। Surya Grahan 2025 India Date Time

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Surya Grahan 2025 India Date, Surya Grahan 2025 India Time साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 आज लग रहा है। सितंबर माह की 21 तारीख, दिन रविवार को लग रहा यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 September 21) कई मायनों में खास है। पितृपक्ष 2025 की समाप्ति और महालया 2025 के दिन लग रहे इस सूर्यग्रहण 2025 के बारे में ज्योतिषविदों का मानना है कि इसका दुनियाभर में दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। रात 10 बजकर 39 मिनट से करीब 5 घंटे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। (Surya Grahan 2025 Date)
सूर्य ग्रहण 2025 के दौरान सूतक काल का खास महत्व है। हालांकि, इस बार भारत में सूर्य ग्रहण 2025 को सीधे-सीधे नहीं देखा जा सकेगा। रात 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो रहा सूर्य ग्रहण अगली तिथि 22 सितंबर को भोर में 3 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2025 (Surya Grahan 2025 in India Date and Time) से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभाव में आ जाता है। सूर्य ग्रहण 2025 की समाप्ति के बाद नवरात्र 2025 शुरू हो जाएगा। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां मां दुर्गा की उपासना शुरू हो जाएगी। दुर्गा पूजा, दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। Surya Grahan 2025
खगोलविदों के मुताबिक 21 सितंबर को लग रहा यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड में साफ-साफ देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार रविवार, रात 10 बजकर 39 मिनट पर ही शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2025 सोमवार के अहले सुबह 3 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। Surya Grahan 2025
ज्योतिषविदों की मानें तो इस बार पितृपक्ष दो-दो ग्रहणों 7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण 2025 और 21 सितंबर, रविवार को सूर्य ग्रहण 2025 के साये में पड़ा है। वहीं नक्षत्र का दोष ग्रहण के एक दिन आगे और एक दिन पीछे तक माना जाता है। 21 सितंबर को अमावस्या होने के कारण दिन से ही सूतक काल प्रभावी हो जाएगा। हालांकि, कई पुरोहित यह भी मानते हैं कि प्रत्यक्ष सूर्य ग्रहण 2025 (Surya Grahan 2025 Time) नहीं लगने के कारण भारत में सूतक काल का प्रभाव कमतर होगा। 15 दिनों के अंदर दो बार ग्रहण लगने पहले चंद्र ग्रहण 2025 और फिर सूर्य ग्रहण 2025 के बारे में कुछ ज्योतिषी कह रहे हैं कि सौ साल के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। Surya Grahan 2025
सूर्य ग्रहण 2025 के दौरान क्या करें और क्या न करें (Surya Grahan 2025 Timings)
- ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें
- सूतक काल प्रभावी रहने पर ईश्वर का ध्यान करें
- सूतक काल में सभी मंदिरों का पट बंद हो जाता है
- सूतक काल में छोटी-बड़ी कोई यात्रा न करें
- सूर्य ग्रहण के क्रम में अराध्य देव का मंत्र जाप करें
- सूर्य ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का जाप विशेष फलदायी होता है
- सूर्य ग्रहण के क्रम में घर-बाहर पूजा-पाठ वर्जित रहेगा
- सूर्य ग्रहण के दौरान रसोई में भोजन न बनाएं
- गर्भवती महिलाएं घर में रहें, कतई बाहर न निकलें
- बच्चे और बुजुर्ग को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।