Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Supaul : बेटे और बहू के साथ मिलकर पति की हत्या कर घर में ही दफना दिया शव, 17 दिन बाद इस तरह खुला मामला

    By Abhishek KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jul 2021 10:21 PM (IST)

    सुपौल में बेटे और बहू के साथ मिलकर एक महिला ने पति की हत्‍या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही दफना दिया। 17 दिनों के बाद मामले का जब खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    सुपौल में बेटे और बहू के साथ मिलकर एक महिला ने पति की हत्‍या कर दी।

    संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल)। थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव में एक महिला अपने बेटे व बहू संग मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। 17 दिनों बाद गुरुवार को यह मामला उजागर हुआ। पुलिस ने जमीन खोदकर शव निकाला और आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बेटा और बहू फरार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी को मायके छोड़कर खुद पंजाब निकल गया था बेटा

    वार्ड नंबर आठ निवासी 60 वर्षीय मु. कुर्बान पिछले 14 जून से गायब था। ग्रामीण द्वारा उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। जबकि कुर्बान का पुत्र मतीन अपनी पत्नी को मायके छोड़कर खुद पंजाब निकल गया था। घर पर केवल कुर्बान की पत्नी थी। काफी खोजबीन के बाद जब कुर्बान का पता नहीं चला तो गुरुवार को ग्रामीण उसके घर पहुंचे। पत्नी को कुर्बान का कमरा खोलने को कहा। पत्नी ने चाबी नहीं होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों का शक गहरा गया। घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। और जमीन को खोदना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में शव बाहर आ गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार कुर्बान की हत्या 14 जून को ही कर दी गई थी। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले में कुर्बान की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    तरह-तरह की हो रही चर्चा

    थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव में एक महिला द्वारा अपने बेटे व बहू संग मिलकर पति की हत्या के मामले में तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय है। हर कोई इस वारदात को लेकर हैरान है।