Sultanganj Assembly Election 2025: सुल्तानगंज विधानसभा में जदयू और राजद में रोमांचक मुकाबला, मतदाता 11 Nov को डालेंगे वोट
Sultanganj Assembly Election 2025: बिहार के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनाव में जदयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। जदय ...और पढ़ें

Sultanganj Assembly Election 2025: सुल्तानगंज विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता 11 नवंबर को वोट डालेंगे।
डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Sultanganj Assembly Election 2025 सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू व कांग्रेस ने पुराने प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। जदयू ने वर्तमान विधायक ललित नारायण मंडल के टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने फिर से ललन कुमार को टिकट दिया है। राजद ने यहां से वर्षों बाद अपना उम्मीदवार दिया है। यहां से चंदन कुमार को राजद का प्रत्याशी बनाया गया है। जन सुराज ने राकेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय है। राजद व कांग्रेस एम-वाइ व पचपौनिया के भरोसे चुनाव मैदान में हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी जातीय वोटरों के साथ-साथ सवर्ण व दलित वोटरों के भरोसे जीत तय करने में जुटी है। जन सुराज मुकाबले में अपना दम भर रहा है। यहां से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां मुकाबला रोमांचक होने वाला है।
सुल्तानगंज विधानसभा के प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न
- चंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार सिन्हा : राजद-लालटेन
- मतीउर्रहमान : बसपा-हाथी
- ललन कुमार : कांग्रेस-हाथ
- ललित नारायण मंडल : जदयू-तीर
- बंटी ठाकुर : समता पार्टी-हीरा
- विपिन कुमार सिंह : भारतीय लोक चेतना पार्टी-चारपाई
- राकेश कुमार : जन सुराज पार्टी-स्कूल का बस्ता
- सुनिल कुमार : एसयूसीआइ-बैटरी टार्च
- सुमन कुमार :जागरूक जनता पार्टी-गैस का चूल्हा
- अजित कुमार : निर्दलीय-छड़ी
- धर्मेद्र सिंह : निर्दलीय-ईटें
- राहुल कुमार : निर्दलीय-बल्ला

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।