Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैंडिस कंपाउंड में गंदे कमेंट करने वाले मनचले से भिड़ गई छात्रा, उसी की भाषा में सिखाया सबक

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 02 Feb 2022 09:23 AM (IST)

    बुधवार की सुबह मार्निंग वाक और योग अभ्यास करने गई एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले को उसी की भाषा में सबक सिखा दिया। आलम ये रहा कि अगर बीच बचाव करने स्थानीय लोग न आते तो मनचला पीट भी दिया जाता।

    Hero Image
    स्थानीय लोगों ने किया बीच बचाव वरना पिट जाता मनचला।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड के नेहरू मेमोरियल के समीप बुधवार की सुबह एक छात्रा भद्दे कमेंट करने पर मनचलों से भिड़ गई। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गई। तब भागलपुर योगा समिति के समक्ष मौजूद कुछ लोगों ने समझा बुझाकर युवती को शांत कराया। छात्रा का कहना था कि वह हर रोज नेहरू मेमोरियल के पास शारीरिक अभ्यास के लिए आती है। कुछ दिनों से एक लड़के का ग्रुप जानबूझकर उसके पास से गुजरते हुए भद्दे कमेंट करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को भी उन लोगों ने उसे टारगेट करते हुए उसके पास से गुजरते हुए गंदा कमेंट किया। इसके बाद वह बिना डर भय के मनचलों के ग्रुप से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गंदा कमेट करने पर छात्रा ने पहले तो वहां खड़े मनचलों को चेताया, लेकिन उनमें से एक लड़के ने छात्रा से बहस शुरू कर दी। उसने छात्रा को कहा कि वो अपना काम करे। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस पर छात्रा आक्रोशित हो गई और मनचलों को खरी-खरी सुनाते हुए मारने के लिए लपकी। छात्रा का रौद्र रूप देखकर उस ग्रुप में शामिल कुछ लड़के छात्रा को बहन-बहन करके बात करने लगे। जबकि कुछ लड़के ने छात्रा को सबक सिखाने की बात कह दी।

    • -सैंडिस कंपाउंड में गंदे कमेंट पर मनचले से भिड़ी छात्रा
    • - नेहरू मेमोरियल और योगा समिति के पास की है घटना
    • - कई दफा हो चुकी है घटना

    स्थिति बिगड़ता देख योगा समिति के पास योग कर रहे लोगों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद छात्रा को समझा बुझाकर शांत किया। तब तक मनचलों का ग्रुप वहां से निकल गया था। सुबह टहलने वाले लोगों ने बताया कि नेहरू मेमोरियल के पास व आसपास संभ्रात परिवार के महिला, पुरूष, लड़कियां टहलने के लिए आती है, किंतु कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य लड़कों का ग्रुप सुबह टहलने के बहाने भद्दे कमेंट और छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस तरह के मामला कई बार हो चुके हैं। लोगों का कहना था कि वे लोग भी डर से विरोध नहीं कर पाते हैं।