विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंगेर एसपी का सख्त निर्देश: नियमित हो पेट्रोलिंग, नहीं चलेगी लापरवाही, तत्काल होनी चाहिए कार्रवाई

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Wed, 30 Mar 2022 04:58 PM (IST)

मुंगेर एसपी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी ने पुलिसकर्मियों को कहा कि सुबह शाम ...और पढ़ें

मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी का सख्त निर्देश।
मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी का सख्त निर्देश।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : पुलिस कप्तान जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बुधवार को तारापुर थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। रूटीन कार्य के तहत किए गए निरीक्षण में उन्होंने कांड अभिलेख, रखरखाव, साफ-सफाई, मालखाना से रूबरू हुए। पुराने फाइलों को खंगाला। थानाध्यक्ष को लंबित कांडों के जल्द निष्पादन करने, कुर्की जब्ती का शत-प्रतिशत तामिला करने असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने , अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के साथ भट्ठियों को नष्ट करने का निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि सुबह, शाम और रात में पुलिस गश्ती नियमित रूप से करने की बात कही। भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने की नसहीत दी। एसपी ने काम में किसी तरह की लापरवाही बरतने पर सीधा कार्रवाई करने की बात कही। एसडीपीओ पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक पूनम सिन्हा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन सहित अन्य पुलिस कर्मी थे। 

यह भी पढ़ें:- Indian Railways: झाझा-पटना रेलखंड की एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों की कई बोगियां हुई रिजर्वेशन फ्री, देखें लिस्ट

मारपीट मामले में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, हवेली खडग़पुर (मुंगेर): शामपुर थाना क्षेत्र के बहिरा गांव में घर के चहारदीवारी के भीतर पशु ले जाने के विवाद को लेकर मारपीट हुई। मारपीट मामले में दोनों पक्ष 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पहले पक्ष से बहिरा गांव के विजय यादव ने आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित बनाया है। दूसरे पक्ष बहिरा गांव के अभिषेक कुमार ने शामपुर थाना में आवेदन देकर आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है।

दोनों पक्षों ने अपने-अपने आवेदन में सोने की चकती और सोने का चेन, कान की बाली छीनने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार के सहरसा में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या, घर में घुसकर कनपटी में मारी गई गोली, सिर के उड़े चीथड़े