विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: झाझा-पटना रेलखंड की एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों की कई बोगियां हुई रिजर्वेशन फ्री, देखें लिस्ट

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Wed, 30 Mar 2022 04:17 PM (IST)

Indian Railways- रेल यात्रियों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। उन्हें अब रिजर्वेशन के लिए मशक्कत नहीं ...और पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी- अब नहीं करनी पड़ेगी रिजर्वेशन के लिए जद्दोजहद।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी- अब नहीं करनी पड़ेगी रिजर्वेशन के लिए जद्दोजहद।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): अप्रैल माह से झाझा-पटना रेलखंड की एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ बोगी को आरक्षण से मुक्त कर दिया गया है। यात्रियों को अब सामान्य टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। जिससे रेल यात्रियों को राहत मिली है। कोरोनाकाल के लंबे अंतराल के बाद यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। मालूम हो कि इन दिनों एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षण बोगी के अलावा सामान्य बोगी में यात्रा करने के पहले आरक्षण टिकट बुक कराने पड़ते थे। जिस कारण यात्रियों को आरक्षण टिकट कंफर्म होने तक इंतजार करना पड़ता था। एकाएक यात्रा करने के दौरान यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता था।

यात्रियों को परेशानियों को देख एवं कोरोनाकाल की समाप्ति के बाद रेलवे बोर्ड ने हाजीपुर जोन से गुजरने वाली या खुलने वाली 32 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ बोगी को आरक्षण से मुक्त कर दिया है। अब यात्रा प्रारंभ करने के पहले यात्रियों को स्टेशन पर आरक्षण टिकट या सामान्य टिकट उपलब्ध हो पाएंगे। इस रेलखंड के कुछ महत्वपूर्ण ट्रेन है, जो रेल यात्रियों के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है जिसमें पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है। उक्त एक्सप्रेस ट्रेन में अप्रैल माह से कुछ बोगी को आरक्षण से मुक्त किया गया है जिससे यात्रियों को खुशी की लहर दौड़ गई है।

इन ट्रेनों में मिली छूट

हाजीपुर जोन के 18621 पटना-हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के तीन कोच डी-चार, डीएल-एक एवं दो है जिसमें चार अप्रैल से चार जुलाई तक आरक्षण से मुक्त रहेगा।

इसके अलावा 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच डी-दो को दो मई से चार जुलाई तक, 22844 पटना-विलासपुर एक्सप्रेस के चार बोगी डी-दो से डी-चार तक एवं डीएल-एक जो तीन अप्रैल से 26 जून तक, 18450 पटना-पूरी एक्सप्रेस के डीएल-एक जो छह अप्रैल से पांच जुलाई तक एवं 18184 दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस के पांच बोगी डी-पांच से डी-आठ एवं डीएल-एक जो 21 अप्रैल से दो जुलाई तक आरक्षण से मुक्त रखा गया है।