विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के सहरसा में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या, घर में घुसकर कनपटी में मारी गई गोली, सिर के उड़े चीथड़े

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Wed, 30 Mar 2022 03:48 PM (IST)

बिहार के सहरसा में एक इंजीनियरिंग के छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। घर में घुसे बदमाशों ने दरवाजे ...और पढ़ें

बिहार के सहरसा में निर्मम हत्या के बाद सनसनी।
बिहार के सहरसा में निर्मम हत्या के बाद सनसनी।

संवाद सूत्र, सोनवर्षाराज (सहरसा): स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत अंतर्गत बघेल टोला में बुधवार की अहले सुबह रास्ता विवाद को लेकर इंजीनियरिंग के छात्र की सुप्तावस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा सोत गोली का अगला हिस्सा बरामद किया। मिली जानकारी अनुसार खजुराहा पंचायत के वार्ड नं चार बघैल टोला निवासी गोवर्धन यादव का पड़ोस के ही ललन यादव से रास्ता को लेकर जमीन विवाद चला आ रहा था। जिस रंजिश में मंगलवार की अहले सुबह दरवाजे पर सो रहे गोवर्धन यादव के 20 वर्षीय पुत्र जयकांत यादव को कनपट्टी में गोली मार दी गयी।

गोली सिर के आरपार होकर निकाल गई। गोली की आवाज सुन स्वजन जब बाहर निकले तो दरवाजे पर से लगभग आधे दर्जन बदमाशों को भागते हुए देखा गया। स्वजनों ने बदमाशों का पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन बदमाश भाग निकले। इसके बाद खून से लथपथ जयकांत को आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। इस दौरान जयकांत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया। उक्त बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फर्द बयान या आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदार पर गोलीबारी करने का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र ,महिषी (सहरसा): गड़ौल गांव के समीप विमल किशोर चौधरी की दुकान में फायरिंग करने का आरोपित बघवा निवासी टुनिश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध ओपी अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि 12 दिसम्बर की शाम जलई ओपी क्षेत्र के गड़ौल गांव के समीप सहरसा-दरभंगा मुख्य पथ के किनारे विमल किशोर चौधरी के दुकान में दस से पंद्रह की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने दुकान में मौजूद दुकानदार व उनके पिता कालीकांत चौधरी को दुकान में मौजूद ग्राहक के साथ को बुरी तरह पीटा।

इस दौरान बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोली फायरिंग भी गयी थी। पीड़ित दुकानदार के पिता कालीकांत चौधरी ने जलई ओपी में बघवा निवासी टुनिश यादव ,नरेश यादव ,सर्वण यादव ,विवेक यादव एवं राकेश यादव उर्फ सनी सहित चार अज्ञात के खिलाफ पर दुकान से 50 हजार नकद लूटने, मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।