Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2021: भागलपुर की नम्रता सहित बिहार के 20 शिक्षक होंगे पुरस्कृत, शिक्षक दिवस पर CM नीतीश इन्हें देंगे सम्मान

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 06:40 AM (IST)

    State Teacher Award 2021 बिहार के 20 शिक्षकों को राज्य सरकार ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। टीचर्स ऑफ बिहार ने भी सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।

    Hero Image
    नम्रता मिश्रा, शिक्षिका, मध्य विद्यालय, मदरौनी, रंगरा चौक, भागलपुर।

    भागलपुर, आनलाइन डेस्क। State Teacher Award 2021 Bihar: बिहार के विभिन्न विद्यालयों के 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सभी शिक्षकों की सूची प्राथमिक शिक्षा के निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह ने जारी की है। इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर 2021 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन देश के दि्वतीय राष्ट्रपति व प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बधाई दी है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य के 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया जायगा। उन्होंने कहा कि राज्य के दो अन्य शिक्षक हरिदास शर्मा (कैमूर) एवं श्रीमती चंदना दत्त (मधुवनी) का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के लिए हुआ है। इन दोनों को भी पांच सितंबर को ही सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द देंगे।

    राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 20 शिक्षकों को पटना में सम्मानित किया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें सम्मानित करेंगे। राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। इसके अलावा 15 हजार रुपये की राशि भी उन्हें पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। यहां बता दें कि जिला स्तरीय समिति द्वारा राजकीय व राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के चयन के लिए शिक्षकों की अनुशंसा की जाती है। राष्ट्रीय शिक्षकों का मूल्यांकन 11 मापदंडों के आधार पर किया जाता है। 

    राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित बिहार के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक

    • -1. निशि कुमारी, शिक्षिका - राजकीयकृत महादेव उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, खुशरूपुर, पटना।
    • -2. धनंजय आचार्य, प्राचार्य, दुनियारी उच्च विद्यालय, हथियाकांध सराय, मनेर, पटना।
    • -3. कुमारी विभा, प्रधान शिक्षिका, रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय, राजनगर, मधुबनी।
    • -4. जितेन्द्र कुमार सिन्हा, शिक्षक, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, रसलपुर, कुटुंबा, औरंगाबाद।
    • -5. कंचन कामिनी, प्रभारी प्रधान शिक्षिका, दिलीप नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, कहथू, मसूढ़ी, जगदीशपुर, भोजपुर।
    • -6. मनोज कुमार निराला, प्रभारी प्रधान शिक्षक, प्लस टू हरिदास सेमिनरी, गया।
    • -7. नसीम अख्तर, शिक्षक, बीबी राम प्लस टू विद्यालय, नगरा, सारण।
    • -8. राम एकवाल राम, शिक्षक, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कपरपुरा, कांटी, मुजफ्फरपुर।
    • -9. अमित कुमार, शिक्षक, जीबी उच्च विद्यालय, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर।
    • -10. शिवनारायण मिश्रा, शिक्षक, सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुडमैता वाट्सन प्लस टू विद्यालय, मधुबनी।
    • -11. प्रमोद कुमार, प्रधान शिक्षक, आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद।
    • -12. राजीव कुमार पाठक, शिक्षक, नार्थ बिहार शुगर मिल्स उच्च विद्यालय, नरईपुर, सिधाव बिगहा पश्चिम चंपारण।
    • -13. शशिभूषण शाही, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेसुआर, एकमा-02, सारण।
    • -14. नम्रता मिश्रा, शिक्षिका, मध्य विद्यालय, मदरौनी, रंगरा चौक, भागलपुर।
    • -15. पूनम यादव, प्राचार्या, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज, सुपौल।
    • -16. सुनीता सिन्हा, प्रधान शिक्षिका, आवासीय मोडेल मध्य विद्यालय, भैंसापुर, बिहारशरीफ, नालंदा।
    • -17. भारती रंजन कुमारी, शिक्षिका, मध्य विद्यालय, अरई, सिंहवाडा, दरभंगा।
    • -18. श्रुति कुमारी, शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरौलपट्टी, मझौलिया, हायाघाट, दरभंगा।
    • -19. विभा रानी, प्राचार्या, आदर्श मध्य विद्यालय, तरबन्ना, साहेबपुर कमल, बेगूसराय।
    • -20. मंजू कुमारी, शिक्षिका, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा।

    टीचर्स ऑफ बिहार (टीओबी) ने सभी शिक्षकों को बधाई दी है

    राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार से चयनित सभी 20 शिक्षकों को टीचर्स ऑफ बिहार ने बधाई दी है। TOB के फाउंडर शिव कुमार ने कहा कि चयनित सभी शिक्षक योग्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मान मिलने के बाद सभी शिक्षक और भी बेहतर तरीके से पठन-पाठन कराएंगे। साथ ही अपनी योग्यता को भी बढ़ाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा। टीओबी की भागलपुर डिस्ट्रिक्ट मेंटर खुशबू कुमारी (स्टेट टीम लीडर) ने भी चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। खुशबू कुमारी मध्य विद्यालय बलुआचक, जगदीशपुर, भागलपुर की शिक्षिका हैं तथा टीचर्स ऑफ बिहार में पूरी सक्रियता से कार्य करतीं हैं। बधाई देने वालों में टीओबी के शिवेंद्र प्रकाश सुमन, सत्यनारायण साह, मुदित कुमार, सुमोना रिंकू घोष, उमाकांत कुमार, विजय, राकेश कुमार रंजन, केशव कुमार, रंजेश, शशिधर उज्ज्वल, मुकेश मंडल, शालिनी, दीप्ति, गणेश, रूबी कुमारी, राघवेंद्र, चंचला तिवारी, ज्योति आदि ने सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकनामाएं दी हैं। यहां बता दें कि राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार से चयनित भागलपुर की नम्रता मिश्रा भी टीओबी से जुड़ी हुईं हैं।

    नम्रता को दी बधाई

    राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित मध्य विद्यालय, मदरौनी, रंगरा चौक, भागलपुर की शिक्षिका नम्रता मिश्रा को कई पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है। भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, भागलपुर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (SSA) देव नारायण पंडित, रंगरा चौक की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी, गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय झा, मध्य विद्यालय मदरौनी की प्रधानाध्यापिक प्रभा देवी, शिक्षक पवन सिंह के अलावा दूरस्थ शिक्षा के पूर्व निदेशक डा.सईद मोईन ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने कहा कि नम्रता इस सम्मान की हकदार हैं। लगातार उन्हें फोन कर बधाई दी जा रही है।