Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2021 Date & time: भद्राकल का विचार कर मनाएं पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 08 Aug 2021 04:06 PM (IST)

    Raksha Bandhan 2021 Date time रक्षाबंधन का पर्व रविवार 22 अगस्त 2021 को इस बार मनाया जाएगा। इस दिन की भद्रा काल की स्थिति पर विचार करते हुए रक्षा पर्व मनाएं। एक दिन पूर्व ही पूर्णिमा की तिथि आ जाएगी।

    Hero Image
    रक्ष बंधन का पर्व 22 अगस्त 2021 (रविवार) को है।

    आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Raksha Bandhan 2021 Date Shubh Muhurat: रक्षाबंधन के पर्व आस्था और विश्वास का पर्व है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। रक्षा बंधन सावन मास का महत्वपूर्ण पर्व है। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 22 अगस्त 2021 (रविवार) को मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन के पर्व में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्राकल का विचार करना इस पर्व में बहुत ही जरूरी माना गया है। भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय प्रत्येक बहन को राहु काल और भद्रा काल, दोनों का ही विचार करना चाहिए। इन दोनों ही काल को अशुभ माना गया है। राहु और भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है।

    इस वर्ष रक्षाबंधन में भद्रा काल मान्य नहीं होगा। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा काल का साया नहीं है।  22 अगस्त 2021 को कोई भद्रा काल नहीं है। भद्रा काल रक्षाबंधन के अगले दिन 23 अगस्त 2021 को प्रात: 05:34 बजे से प्रात: 06:12 बजे तक रहेगी। जो राहत देने वाली है। भद्रा और राहू की साया का इस बार खतरा नहीं है।

    वहीं, 22 अगस्त 2021 को  रक्षा बंधन के दिन राहु काल का समय शाम 17 बजकर 16 मिनट 31 सेकेंड से शाम 18 बजकर 54 मिनट 05 सेकेंड तक रहेगा।

    रक्षाबंधन का पर्व पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त 2021 को शाम 07 बजे से आरंभ होगी। 22 अगस्त 2021 की शाम 05 बजकर 31 मिनट तक पूर्णिमा है। 22 अगस्त को रक्षा बंधन पूजा का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 15 मिनट सुबह से शाम 05 बजकर 31 मिनट कर रहेगा।

    राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- ज्योतिष के अनुसार, 22 अगस्त 2021 को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक।