Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Rail: एक घंटा पहले वनांचल एक्सप्रेस CANCEL, झारखंड में कुड़मी आंदोलन के चलते भागलपुर से रांची जाना मुश्किल

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 01:48 AM (IST)

    Jharkhand Rail झारखंड में कुड़मी आंदोलन के कारण शनिवार को भागलपुर - रांची वनांचल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। रेल यात्रियों को महज 80 मिनट पहले ट्रेन रद किए जाने की सूचना मिली जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सभी यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    Jharkhand Rail: झारखंड में कुड़मी आंदोलन के चलते शनिवार को भागलपुर - रांची वनांचल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Jharkhand Rail कुड़मी समाज का अधिकार छीनने की साजिश का आरोप लगाकर रांची के अनगढा क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के कारण शनिवार को 13404 भागलपुर-वनांचल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। शाम 7.05 बजे यह ट्रेन भागलपुर से खुलती है। खुलने से महज 80 मिनट पहले शाम 5.45 बजे वनांचल एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना रेल यात्रियों को दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर रेलवे स्टेशन डायरेक्टर उत्पल शर्मा और स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश के निर्देश पर ट्रेन निरस्त होने के संबंध में लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा था। ट्रेन निरस्त होने के कारण खासकर दूर दराज से ट्रेन पकड़ने भागलपुर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान टिकट वापस करने के लिए बुकिंग काउंटर पर लोगों की लाइन लगी रही।

    स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे की ओर से सभी यात्रियों को टिकट की पूरी राशि लौटाई जाएगी। कटिहार से पत्नी व बच्चे के साथ वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने भागलपुर स्टेशन पहुंचे फैसल आलम ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे ही ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब चार बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचे। डेढ़ घंटे बाद अनाउंसमेंट कराने पर ट्रेन रद होने की जानकारी हुई। अचानक निरस्त होने की सूचना से परेशानी बढ़ गई। रांची जाना जरूरी है। टिकट कैंसिल कराने के बाद बस से रांची जाने के लिए वे परिवार के सदस्यों के साथ बस स्टैंड के लिए निकले।

    बांका से छात्रा आयुषी वनांचल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए दोपहर तीन बजे ही भागलपुर स्टेशन पहुंच गई। छात्रा ने भी बताया कि रांची जाना आवश्यक था। ढाई घंटे स्टेशन पर इंतजार करने के बाद ट्रेन रद की सूचना ने परेशानी बढ़ा दी। इसी तरह जीरोमाइल से पत्नी और पुत्री के साथ शाम साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें ट्रेन निरस्त की जानकारी हुई। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।