Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress : राधा झा बनीं बांका जिला महिला कांग्रेस की नयी अध्यक्ष, उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्‍ता की पत्‍नी हैं राधा

    By Dilip ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:35 PM (IST)

    Banka congress

    Congress : राधा झा बनीं बांका जिला महिला कांग्रेस की नयी अध्यक्ष, उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्‍ता की पत्‍नी हैं राधा

    बांका, जेएनएन। Banka congress : राधा झा बांका जिला महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाई गई हैं। इनके मनोयन पर महिला कांग्रेस सहित अन्‍य कांग्रेसियों ने खुशी व्‍यक्‍त की। उनके मनोनयन का कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया है। राधा झा बांका शहर की निवासी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय महासचिव ने की घोषणा

    महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार के जिन 31 जिलों में जिन्हें नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सूची जारी की है, उनमें राधा झा का बांका जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नाम शामिल है। उन्हें बांका जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

    अधिवक्‍ता परिवार से जुड़ी हैं राधा

    राधा झा बांका शहर के विजय भवन, बाबू टोला की रहने वाली हैं। उनके ससुर स्वर्गीय शंकरानंद झा बांका कोर्ट के एक मशहूर वकील थे। जबकि उनके पति संजय झा भी पटना हाई कोर्ट में वकील हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों और गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

     

    बोलीं नवमनोनीत अध्‍यक्ष

    श्रीमती झा आरंभ से ही कांग्रेसी विचारधारा की रही हैं। बांका जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह तह-ए-दिल से स्वीकार करती हैं और उन तमाम जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से सक्रिय भी रहेंगी।

     

    जताया आभार

    पार्टी संगठन में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने एवं उन पर विश्वास जताने के लिए उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण के साथ-साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं जिले के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उनके निर्वहन में शत प्रतिशत खरा उतरने की वह संपूर्ण कोशिश करेंगे।

    सामाजिक संगठनों में खुशी

    कांग्रेस के अलावा अन्‍य सामाजिक संगठनों ने भी उनके मनाेनयन पर खुशी व्‍यक्‍त की है। अन्‍य संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राधा झा पहले से सामाजिक कार्यकर्ता थे।

     

    comedy show banner
    comedy show banner