Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा रोजगार, ये काम करके कैदी कमाएंगे पैसा

    By Kaushal Kishore Mishra Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 02 Jul 2025 11:19 AM (IST)

    बिहार के जेलों में अब सजायाफ्ता कैदियों से बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में श्रम लिया जाएगा जिसके लिए उन्हें मजदूरी मिलेगी। पहले चरण में उन्हें निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं में काम मिलेगा। कारागार महानिरीक्षक ने कैदियों की कौशल के अनुसार सूची बनाने का आदेश दिया है ताकि उन्हें प्लंबिंग बढ़ईगीरी जैसे कामों में लगाया जा सके। विधानसभा उप समिति ने भी कैदी कल्याण योजनाओं का समर्थन किया है।

    Hero Image
    बिहार के जेलों में अब सजायाफ्ता कैदियों से बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में श्रम लिया जाएगा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार जेल निरीक्षणालय राज्य के सभी जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों से जेल के आधारभूत ढांचे में श्रमिक के तौर पर काम कराएगा! इसके बदले में श्रमिक को दी जाने वाली मजदूरी की राशि भी दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले चरण में सजायाफ्ता कैदियों को जेलों में निर्माणाधीन भवन निर्माण परियोजनाओं में काम दिया जाएगा। सजायाफ्ता कैदियों के कल्याण की योजना को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाना है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

    इस संबंध में विधानसभा की उप समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में कैदी कल्याण योजना में भागीदारी की है। कारा महानिरीक्षक ने सजायाफ्ता कैदियों की बाकायदा सूची तैयार करने को कहा है।

    कौन कैदी प्लंबिंग का काम जानता है, कौन बढ़ईगीरी जानता है, कौन वायरिंग-फिटिंग का काम जानता है, कौन मेहनती है...उसी हिसाब से काम दिया जाएगा।