Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भ निरोधक इंजेक्शन से रहें दूर, कॉपर-टी लगाएं : डॉ. ज्योत्सना

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 03 Dec 2017 10:20 PM (IST)

    पहली बार महिला के गर्भवती होने पर गर्भपात करवाना खतरनाक हो सकता है। इससे दूसरी बार गर्भ ठहरने में परेशानी हो सकती है।

    गर्भ निरोधक इंजेक्शन से रहें दूर, कॉपर-टी लगाएं : डॉ. ज्योत्सना

    पहली बार महिला के गर्भवती होने पर गर्भपात करवाना खतरनाक हो सकता है। इससे दूसरी बार गर्भ ठहरने में परेशानी हो सकती है। दवा खाने से बहुत अधिक सफाई से गर्भपात नहीं होता है। धुलाई करवाने के बाद गर्भ ठहरेगा या नहीं, इसकी भी गारंटी नहीं रहती। इससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। अत्यधिक रक्तास्राव होने से महिलाओं में खून की कमी हो सकती है। गर्भ निरोधक इंजेक्शन नहीं लेना चाहिए। कॉपर-टी लगाएं। कॉपर-टी सुरक्षित है। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भी है। सरकारी अस्पतालों में लगने वाला कॉपर-टी दस साल में बदला जाता है। यह सूई से बेहतर है। पहले महीने में इसके लगाने से रक्त का बहाव ज्यादा होता है। फिर दवा खाने से नियंत्रित हो जाता है। प्रसव के 48 घंटे के अंदर ही कॉपर-टी लगाया जा सकता है। इससे किसी भी जनहित बीमारी नहीं होता है। पहले और दूसरे माहवारी के बीच लगाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के हमेशा सचेत रहना चाहिए। क्योंकि गर्भस्थ शिशु का विकास मा के खानपान पर ही निर्भर करता है। अत: गर्भवती महिलाओं को ख्याल रखना होगा कि कौन से पौष्टिक आहार खाएं जिससे हिमोग्लोबीन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी आदि की कमी ना हो। हिमोग्लोबीन की कमी से रक्तश्राव होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए आयरन की गोली, दाल, सोयाबीन, हरी सब्जी, मौसमी फल का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को अक्सर कब्ज की शिकायत हो जाती है। इससे बचने के लिए अनार खाना चाहिए। अक्सर ऐसा देखा गया है कि माहवारी के दौरान सफाई का ध्यान नहीं रखने की वजह से संक्रमण हो जाता है। सफेद पानी का स्त्राव होने लगता है, उसमें दुर्गध भी रहता है। अत: हमेशा सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। हमेशा पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। उक्त बातें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना ने कही। वे रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में आई हुई थीं। पाठकों ने उनसे बीमारियों से संबंधित कई सवाल किए जिसका उन्होंने विस्तार से जवाब और सलाह दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------------------------------------

    प्रश्न-गर्भ निरोधक इंजेक्शन लेने के बाद माहवारी के बाद भी पूरे महीने हल्का-हल्का रक्तस्राव होता है। कुछ उपाय बताएं।

    - मीरा कुमारी, पीरपैंती

    उत्तर :-इंजेक्शन लेना बंद करें। इससे साइड इफेक्ट का असर रहता है। आपको इलाज की जरूरत है। स्त्री रोग विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें। बच्चा नहीं रखना है तो आप कॉपर-टी लगाएं। कॉपर-टी काफी सुरक्षित है। निजी क्लीनिक में पांच और सरकारी अस्पतालों में दस साल के लिए कॉपर-टी लगाया जा सकता है।

    प्रश्न-एक साल शादी का हो गया है। गर्भ नहीं ठहर रहा है। क्या उपाय करे।

    -¨रकी गुप्ता, नारायणपुर

    उत्तर-आप तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। पति के साथ रहने पर भी बच्चा नहीं ठहरा जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ी है। उचित इलाज की जरूरत है।

    प्रश्न- एक साल से बाल जड़ से सफेद हो रहा है। धीरे-धीरे बाल भी टूट रहा है। कोई उपाय बताएं।

    बबीता कुमारी, भागलपुर

    उत्तर- इससे चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। इसको लेकर तनाव मत लें। आपकी समस्या दूर हो जाएगी। तेल से बाल को मसाज करें। इसके बाद ही सेंपू से बाल को धोएं। विटामिन की दवा का सेवन करें।

    प्रश्न -सिर और पेट में बराबर दर्द रहता है। दवा खाने के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है।

    -आशिद खातून, नारायणपुर

    उत्तर- गैस के कारण भी सिर और पेट में दर्द रहता है। तेल मसाला से दूर रहें। दवा लेना होगा, लीवर से संबंधित बीमारी हो सकता है। चिकित्सक से अविलंब सलाह लें।

    प्रश्न-छह नवंबर को पत्‍‌नी का बंध्याकरण कराए थे, टांका कट जाने के बाद वहां से लगातार पस निकल रहा है।

    - अंकित कुमार, झंडापुर

    उत्तर- पस निकलने की मुख्य वजह पस है। आप अविलंब चिकित्सक से सलाह लें। गर्म पानी और विटाडीन पाउडर से नियमित सफाई करें। सफाई नहीं होने से संक्रमण का खतरा बना रहेगा। ड्रेसिंग की भी जरूरत है।

    प्रश्न - ब्लड प्रेशर के कारण काफी परेशान हूं। हमेशा ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होता है। कुछ दवा बताएं।

    - चंपा कुमारी, गोरेगांव, शाहकुंड

    उत्तर -डॉक्टर से दिखाकर ब्लड प्रेशर की दवा लें। बीपी की नियमित चेक करें। इसके जांचने के लिए अच्छी मशीन रखें। ठंड में थोड़ी सावधानी बरतें। सुबह में तेज टहलें।

    प्रश्न -पेट में नाभी के पास काफी दर्द रहता है। इससे परेशानी होती है। मैडम कुछ सलाह दें।

    - कविता देवी, गुमटी नंबर 12, भागलपुर

    उत्तर- आपको बच्चेदानी में सूजन भी हो सकता है। आप तुंरत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। जरूरी टेस्ट कराने की जरूरत है। ल्यूकोरिया या फिर फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

    प्रश्न - मेरी बेटी सोई हुई अवस्था में दांत चलाती है। कुछ घंटों के अंतराल में पांच से दस मिनट तक तेज आवाज के साथ दांत चलाती है।

    - खुशी कुमारी, शाहकुंड

    उत्तर- पेट में इंफेक्शन हो सकता है। जोंक की दवाइयां लें। साइयोक्लॉजिकल हो सकता है। ब्लड और स्टूल जांच कराएं। कीड़ा मारने वाली दवाइयां भी दे सकतीं हैं।

    प्रश्न-तीन माह पहले एक बच्चा हुआ है। इसके बाद सफेद स्रत्राव हो रहा है। क्या करें।

    - प्रियंका कुमारी, इस्माइलपुर

    - आपको इंफेक्शन हुआ है। शरीर से बहुत ज्यादा पानी निकल गया है। इलाज की जरूरत है। तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें। माहवारी के बाद कपड़े नहीं लें। हमेशा पैड का इस्तेमाल करें। बाथरूम जाएं तो सफाई करें। परिवार नियोजन के लिए कॉपर-टी लगवाएं।

    comedy show banner
    comedy show banner