Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्‍ट्रीय योग प्रतियोगिता में इस बार भागलपुर के खिलाड़ी भी दिखाएंगे शारीरिक कौशल, चयन प्रक्रिया शुरू

    By Abhishek KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 11:32 AM (IST)

    राष्‍ट्रीय योग प्रतियोगिता में इस बार भागलपुर के खिलाड़ी भी अपना शारीरिक कौशल दिखाएंगे। खिलाडि़यों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मारवाड़ी व्‍यायामशाला में बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी लोगों ने खिलाडि़याें के चयन प्रक्रिया को लेकर...

    Hero Image
    राष्‍ट्रीय योग प्रतियोगिता में इस बार भागलपुर के खिलाड़ी भी अपना शारीरिक कौशल दिखाएंगे।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए भागलपुर में खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए रविवार को मारवाड़ी व्यायामशाला में आयोजित बिहार राज्य योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डा. पवन कुमार पोद्दार ने की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान कई विषयों में निर्णय लिए गए। जिसमें सांगठनिक विषय के अलावा सांगठनिक सदस्यों का चयन बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। बैठक का संचालन नसर आलम ने किया। इस दौरान चयन प्रक्रिया पर भी सदस्‍यों ने विस्‍तार से चर्चा की। सदस्‍यों ने बताया कि भागलपुर के खिलाडि़यों के लिए यह सुनहरा मौका है, वे अपनी शारीरिक कौशल दिखा सकते हैं। 

    बैठक के दौरान ये लोग रहे मौजूद 

    इस दौरान रंजीत कुमार, विश्वजीत कुमार जायसवाल, विजय प्रभात, अशोक सरकार, दुर्गेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार सिन्हा, रूस्तम कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, डा. अनिल कुमार, अभय कुमार, निलांचलि शुक्ला, सुधीर पासवान, गौतम कुमार, शिव कुमार, आनंद राज, रानी उपाध्याय, कुमारी बबीता, संपूर्णानंद तिवारी, अभिजित कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे।

    जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बने डा. पवन

    जासं, भागलपुर : जिला क्रीड़ा भारती के कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा विभागीय संघ प्रचारक बृजेंद्र कुमार तथा प्रांतीय क्रीड़ा भारती के सह सचिव अभिषेक पांडेय के समक्ष की गई।

    इसमें अध्यक्ष के रूप मेें डा. पवन कुमार सिन्हा, सह अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, अरूण कुमार ओझा, नीरज कुमार राय, मंत्री राजीव लोचन, सह मंत्री मनोज कुमार, बबीता कुमारी, सर्वोत्तम कुमार, अमित कुमार भारती, कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश मेहता, उमेश, चंद्र प्रसाद, नवीन भूषण शर्मा, राजेश शाह, शत्रुघ्न प्रसाद, चंद्र भूषण सिंह, चंदन कुमार सिंह और संजीव, सुजीत कुमार, निकिता कुमारी, अंजली कुमारी के नामों की घोषणा की गई। क्रीड़ा भारती द्वारा फरवरी में खेल आयोजनों, प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग, जिला सम्मेलन, क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के आयोजनों पर चर्चा हुई।