Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna Serial Blast: सुरक्षा कारणों से 2022 में ही भागलपुर शिफ्ट करा दिये गए थे चारों आतंकी, नवंबर 2021 में सुनाई गई थी फांसी

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 10:37 AM (IST)

    Patna News पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को हुंकार रैली में हुए सीरियल धमाके में फांसी की सजा मिलने के बाद चार जनवरी 2022 को इम्तियाज हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी नोमान अंसारी और मुजीबुल्लाह विशेष केंद्रीय कारा के अति सुरक्षित टी-सेल में शिफ्ट कराए गए तब से यहीं रखे गए हैं आतंकी। वहीं इन 4 आरोपियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई।

    Hero Image
    पटना गांधी मैदान ब्लास्ट के आरोपी (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Patna News: पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 में हुंकार रैली में हुए सीरियल धमाके में फांसी की सजा मिलने के बाद सभी आरोपी भागलपुर की जेल शिफ्ट करा दिये गए थे। चार जनवरी 2022 को इम्तियाज अंसारी, हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी और मुजीबुल्लाह को जेल आइजी ने तब सुरक्षा कारणों से बेऊर जेल से भागलपुर की जेल में शिफ्ट करा दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तब से चारों आतंकी भागलपुर की विशेष केंद्रीय कारा में ही कैद हैं। उन्हें एक नवंबर 2021 को एनआइए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।

    सुरक्षा कारणों से रातों-रात भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था

    जेल प्रशासन ने चंद महीने पटना के बेऊर जेल में ही उन्हें रखा लेकिन सुरक्षा कारणों से रातों-रात अचानक उन्हें भागलपुर की अति सुरक्षित विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट करा दिया गया था। इन चारों आतंकियों में इम्तियाज अंसारी को भागलपुर से कई बार दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भी उपस्थित कराया जाता रहा है। वहां की अदालत में इम्तियाज के विरुद्ध चल रहे केस में उसकी पेशी कराई जाती है।

    पटियाला हाउस कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा की अदालत से उसे उपस्थित कराने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था। इम्तियाज रांची के धुर्वा सिठियो गांव का रहने वाला है।

    इन चारों आतंकियों में इम्तियाज और नोमान ने जेल प्रशासन से दो बार अबतक रांची के जेल में स्थानांतरित करने को लेकर जेल आइजी से गुहार लगा चुके हैं। जिसको लेकर जेल अधिकारियों ने उसके पत्र को लेकर गहन छानबीन भी कराई थी। लेकिन स्थानांतरण मसले पर कोई आधिकारिक निर्णय कारा मुख्यालय स्तर से नहीं लिया जा सका है।

    आतंकी घटना कर दहशत फैलाने को धमाके से की थी बेकसूर लोगों की हत्या

    नोमान अंसारी अपने आतंकी साथियों के सहयोग से गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाली हुंकार रैली में सीरियल ब्लास्ट कर बेकसूर लोगों की हत्या की थी। तब सीरियल धमाके में छह लोगों की जानें गई थी, 80 से अधिक लोग जख्मी हुए थे।

    पटना गांधी मैदान विस्फोट केस: 4 दोषियों की मौत की सजा उम्रकैद में बदली, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Patna News: गूगल पर सर्च कर रहे थे डॉक्टर का नंबर, खाते से उड़ा दिए 30 हजार; शातिर तरीके से हुई ठगी