विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी युवती का जोधपुर में अपहरण, 5 दिन बाद बिहार के भागलपुर से बरामद

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:45 PM (IST)

जोधपुर से पांच दिन पहले अपहृत एक पाकिस्तानी किशोरी को भागलपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।  

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जोधपुर से अपहृत पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर से सकुशल बरामद हुई।

  2. भागलपुर पुलिस ने जोधपुर पुलिस की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।

  3. आरोपी योगेश कुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर। जोधपुर से पांच दिनों पूर्व अपहृत पाकिस्तानी किशोरी को भागलपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

जोधपुर पुलिस की तकनीकी टीम ने उसका लोकेशन भागलपुर के बाथ थानाक्षेत्र में तलाश किया था, फिर मामले में भागलपुर के एसएसपी से जोधपुर पुलिस ने मदद मांगी।

इसकी जानकारी पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव से सिटी एसपी अतुलेश झा की निगरानी में महिला थानाध्यक्ष लूसी कुमारी, बाथ और शाहकुंड थानाध्यक्ष को शामिल करते हुए एक टीम किशोरी की बरामदगी को भेजा।

पुलिस टीम ने बाथ थानाक्षेत्र से अपहृत पाकिस्तानी किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। महिला थानाध्यक्ष और महिला पुलिस के संरक्षण में किशोरी को रखा गया है।

वरीय पुलिस अधिकारियों ने जोधपुर के सक्षम पुलिस पदाधिकारियों को किशोरी के सकुशल बरामद कर लिए जाने की जानकारी दी तो वहां की बोरानाडा थाने की पुलिस टीम वहां से भागलपुर के लिए रवाना हो गई है।

सिटी एसपी ने पूछे जाने पर बताया कि जोधपुर के बोरानाडा पुलिस की सूचना पर यहां की पुलिस टीम किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए उन्हें सूचना दे दी है। वहां की पुलिस टीम रास्ते में है, कभी भी भागलपुर पहुंच जाएगी।

लांग टर्म वीजा पर पाकिस्तान से जोधपुर आई है किशोरी

लांग टर्म वीजा पर किशोरी पाकिस्तान से जोधपुर आई है। जहां उस किशोरी का जोधपुर में रहकर नौकरी करने वाले शाहकुंड थानाक्षेत्र के दीन दयालपुर निवासी युवक योगेश कुमार ने सब्जबाग दिखा अगवा कर लिया था।

जोधपुर में रह रहे किशोरी के पिता ने वहां के स्थानीय बोरानाडा थाने में किशोरी के अपहरण मामले में केस दर्ज कराते हुए बेटी के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।

अगवा किशोरी को आरोपित योगेश कुमार भागलपुर के शाहकुंड थानाक्षेत्र स्थित दीन दयालपुर स्थित अपने घर पर नहीं रखा, बल्कि किशोरी को बाथ थानाक्षेत्र में छिपा कर रखा था।

योगेश कुमार दीन दयालपुर निवासी मंटू मंडल का बेटा है, जो जोधपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस टीम की छापेमारी के पूर्व ही वह वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में 546 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, नहरों और स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगी रफ्तार

यह भी पढ़ें- पटना साहिब में जुटेंगे देशभर के लाखों सिख, सरकार करेगी फ्री यात्रा और रुकने का पूरा इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।