खुशखबरी! बिहार के किसानों के लिए सरकार ने खोला खजाना... उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कही बड़ी बात
News about PM Kisan केंद्र की मोदी सरकार की पीएम किसान सम्मान योजना से संबल पा रहे बिहार के लाखों किसानों को उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकारी मदद का बड़ा भरोसा दिया है। भागलपुर में उन्होंने कहा कि किसान नवाचार करते रहें सरकार उनकी पूरी आर्थिक मदद करेगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। News about PM Kisan किसान नवाचार करते रहें, सरकार उनकी मदद करेगी। बिहार की प्रगति में किसान अहम योगदान द दे रहे हैं। किसान सबसे बड़े वैज्ञानिक हैं। कृषि वैज्ञानिक जहां रिसर्च कर उत्पाद किसानों तक पहुंचाते हैं, वहीं किसान उस उत्पाद को धरातल पर उतारने का काम करते हैं। किसान का सिर ऊंचा किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही। वे शनिवार को रेशम भवन में किसान कल्याण संवाद व किसान सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
किसानों से संवाद करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व किसानों के बीच संवाद से विश्वास बढ़ेगा। सरकार किसानों की आमदनी दुगुनी करने का काम कर रही है। दुनिया के अन्न भंडारण में बिहार के किसानों की अहम भूमिका है। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने किसानों को बताया गया कि पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा जाए।
जैविक विधि अपनाने से किसानों पर रसायनिक खादों पर निर्भरता कम होगी। कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृषि रेडियो संवाद से जुड़ना चाहिए। उन्होंने इसका प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। मंत्री द्वारा बताया गया कि कृषि को नई दिशा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा चतुर्थ कृषि रोड मैप में बहुत सारी योजनाओं को समाहित किया गया है।
शाहकुंड में बनेगा आम का सेंटर आफ एक्सीलेंस
शाहकुंड में आम का सेंटर आफ एक्सीलेंस बनेगा। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने इसके लिए राशि जारी कर दी है। उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि यहां पैक हाउस का भी निर्माण होगा। पैकेजिंग, ग्रेडिंग, विपणन के लिए किसानों कहीं दूसरी जगह नहीं जाना होगा। बिहार में एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट पालिसी के तहत जल्द ही पटना में एपिडा का कार्यालय स्थापित किया जाएगा।रेशम भवन में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण संवाद-सह-युवा किसान सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सांसद अजय मंडल, विधायक पवन यादव, अपर सचिव-सह-कृषि निदेशक कल्पना कुमारी, अपर सचिव-सह-निदेशक विपणन शैलेंद्र कुमार, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, निदेशक बामेती धनंजयपति त्रिपाठी, प्रबंधक बीआरबीएन निर्मल कुमार, निदेशक भूमि संरक्षण-सह-विपणन प्रमुख के. राधा रमण उपस्थित थे। उप परियोजना निदेशक आत्मा प्रभात कुमार सिंह ने मंच का संचालन किया।
युवा किसान हुए पुरस्कृत
- शीला कुमारी-कहलगांव-मशरूम उत्पादन
- वंदना कुमारी-नारायणपुर-व्यवसायिक बकरी पालन
- गुंजेश गुजन-नाथनगर-समेकित कृषि प्रणाली
- संजय कुमार चौधरी-बिहपुर-मधुमक्खी पालन
- प्रिया देवी-कहलगांव-मशरूम उत्पादन
- कृष्णानंद सिंह-कहलगांव-जर्दालू आम उत्पादन
- मनीष कुमार सिंह-अजगैवीनाथ धाम-कतरनी धान
- राजेश कुशवाहा-पीरपैंती-सब्जी व गन्ना की खेती
- अभिषेक कुमार-शाहकुंड-जैविक सब्जी उत्पादन
- चंदन कुमार सिंह-गोपालपुर-व्यवसायिक लीची उत्पादन
- सपना कुमारी-गोराडीह-समेकित कृषि प्रणाली
- पंकज कुमार-गोराडीह-एफपीओ
- नीरा कुमारी-बिहपुर-मशरूम उत्पादन
- प्रकाश राम-नवगछिया-केला उत्पादन
- अरविंद कुमार मंडल-सन्हौला-गेंदा फूल की खेती
- हरिकिशोर मंडल-अजगैवीनाथ धाम-जैविक सब्जी उत्पादन
- मोहित कुमार-नवगछिया-जर्दालू आम
- सर्वेश कुमार-बिहपुर-मशरूम उत्पादन
- विनय कुमार-शाहकुंड- पशुपालन
- योगेंद्र कुमार-नाथनगर-समेकित कृषि प्रणाली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।