विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी के खिलाफ विवादित कमेंट पर होगा एक्शन, नवगछिया पुलिस ने 21 वीडियो किए चिह्नित 

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:01 PM (IST)

नवगछिया साइबर थाना ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ इंस्टाग्राम पर 21 आपत्तिजनक रील और वीडियो का संज्ञान लिया है। 

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के खिलाफ 21 आपत्तिजनक वीडियो मिले।

  2. नवगछिया साइबर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

  3. मेटा/इंस्टाग्राम से कार्रवाई और साक्ष्य मांगे गए।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी वाले 21 रील और वीडियो साइबर थाना नवगछिया के संज्ञान में आए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कार्यरत पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने साइबर डीएसपी को प्रतिवेदन भेजकर सनहा दर्ज करने का अनुरोध किया है।

प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि इंस्टाग्राम के अवलोकन के दौरान विभिन्न यूआरएल पर उपलब्ध 21 रील व वीडियो में मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी और वक्तव्य प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार, उक्त सामग्री के सार्वजनिक प्रसार से आम जनभावनाएं आहत होने, विभिन्न वर्गों के बीच असंतोष, तनाव और आपसी टकराव की आशंका है। इससे सार्वजनिक शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

साइबर थाना ने सभी संबंधित यूआरएल संकलित कर अभिलेख के लिए प्रतिवेदन के साथ संलग्न किया है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान, प्रकाशन की तिथि व समय तथा वीडियो की प्रकृति की तकनीकी और विधिसम्मत जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

प्रतिवेदन में मेटा/इंस्टाग्राम को संबंधित सामग्री की समीक्षा कर नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई करने तथा अपलोडर की खाता संबंधी जानकारी, आईपी लॉग और पोस्टिंग की तारीख व समय जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखने हेतु अनुरोध भेजने के लिए सनहा दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी, गोपालगंज में नशेड़ी युवक के हमले में दुकानदार और दादा जख्मी

यह भी पढ़ें- मधुबनी में समाहरणालय की नीलामी 10 दिसंबर को, डिक्री होल्डर को मिली अनुमति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।