मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी, गोपालगंज में नशेड़ी युवक के हमले में दुकानदार और दादा जख्मी
गोपालगंज में मोमोज खाने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें मोमोज दुकानदार रोहित कुमार और उनके दादा लाल पाशी गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)
HighLights
मोमोज खाने के विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना।
दुकानदार रोहित कुमार और दादा लाल पाशी गंभीर घायल।
गोपालगंज पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित कैलाश होटल के समीप शनिवार की देर शाम मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई।
इस दौरान मोमोज दुकानदार सहित दो लोग चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में दुकानदार रोहित कुमार (18 वर्ष) और उनके दादा लाल पाशी (60 वर्ष) शामिल हैं।
दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रोहित कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि काली स्थान रोड वार्ड संख्या 13 निवासी रोहित कुमार कैलाश होटल मोड़ के समीप मोमोज की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनकी दुकान पर एक युवक मोमोज खाने पहुंचा था।
बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में था। इसी दौरान मोमोज खाने को लेकर दुकानदार और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने चाकू निकालकर रोहित कुमार पर हमला कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काली स्थान रोड वार्ड संख्या 13 निवासी रोहित कुमार कैलाश होटल मोड़ के समीप मोमोज की दुकान चलाते हैं।
शनिवार को उनकी दुकान पर एक युवक मोमोज खाने पहुंचा था। बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में था। इसी दौरान मोमोज खाने को लेकर दुकानदार और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
चाकू से कर दिया हमला
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने चाकू निकालकर रोहित कुमार पर हमला कर दिया। पोते पर चाकू से हमला होते देख उनके दादा लाल पाशी बीच-बचाव करने पहुंचे।
इस दौरान आरोपित युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी की घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावर युवक की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों का शोषण, छापामारी में राजस्थान की 4 किशोरियां बरामद; संचालक फरार