Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi ने बिहार को दिया एक और तोहफा... अब भागलपुर के अजगैबीनाथधाम से देवघर तक बिछेगी नई रेल लाइन; 25 साल पुरानी परियोजना को मंजूरी

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:54 AM (IST)

    PM Modi News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को एक और तोहफा दिया है। भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम से देवघर तक नई रेल लाइन बिछेगी। इससे तीर्थयात्रियों का सपना साकार होगा। 25 साल पुरानी रेल परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-मोदी हैं तो मुमकिन है।

    Hero Image
    PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को नई रेल लाइन का एक और तोहफा दिया है।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर/देवघर। Modi Govt News, 25 साल से लंबित अजगैबीनाथ धाम (सुल्तानगंज) -देवघर रेल परियोजना को गति मिली है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ धाम और बिहार के अजगैबीनाथ धाम के बीच सीधी रेल परियोजना पर केंद्र सरकार ने अपना मन बना लिया है। अजगैबीनाथ धाम (सुल्तानगंज) से देवघर के बीच इस रेल परियोजना का सपना 25 साल पहले देखा गया था लेकिन आज तक यह लंबित था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए लगातार पहल की। इसके बाद रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को आगे बढ़ा दिया है। सांसद डा. निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 साल पुरानी लंबित रेल परियोजना का सपना किया पूरा किया है। इससे अंग प्रदेश और संताल परगना के लोग लाभान्वित होंगे। अब अजगैबीनाथ -देवघर नयी रेल परियोजना से उत्तरवाहिनी गंगा के तट से बाबाधाम का तट सीधा जुड़ जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जिस रेल परियोजना का सपना पूर्व रेल राज्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने उसे आज पूरा किया है। मोदी हैं तो मुमकिन है। सांसद ने इस परियोजना के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जहां बधाई दिया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पूरे अंग प्रदेश की जनता की ओर से अभिवादन किया।

    बाराहाट से कहलगांव तब बनेगा नया नेशनल हाइवे

    बाराहाट से कहलगांव तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क अब नेशनल हाइवे (एनएच) हो जाएगा। एनएच ने इस सड़क को टू लेन में बनाने के लिए मंजूरी दे दिया है। वहीं, गोड्डा से बांका जिला के ढाकामोड़ तक भी नया एनएच बनेगा। यह सड़क भागलपुर-भलजोर (हंसडीहा) एनएच फोरलेन से जुड़ जाएगा। इससे भागलपुर और बांका के लोगों के लिए और झारखंड के लोगों के लिए यातायात सुगम होगा।

    एकचारी-महगामा फोरलेन सड़क मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन (ग्रीन फील्ड परियोजना) और एनएच-80 से जुड़ जाएगा। यही नहीं एकचारी-महगामा फोरलेन सड़क अमडंडा-सन्हौला सड़क से भी जुड़ जाएगी। साहेबगंज गंगा ब्रिज से झारखंड के एक बड़े इलाके की कनेक्टिविटी नार्थ-ईस्ट से मोहनपुर से एकचारी फोरलेन बन जाने से से दूरी सुगम हो जाएगी।

    भागलपुर सिक्स लेन ब्रिज बनने से यूपी के पूर्वांचल इलाके से झारखंड की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही जैसे ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोर लेन गोरखपुर एक्सप्रेस वे का हिस्सा बनेगा, तो कहलगांव के रामपुर खडहरा गांव के निकट जो गोलंबर बनेगा वहां से झारखंड और बंगाल के कई इलाकों की पहुंच सुगम हो जाएगी। देवघर एम्स और एयरपोर्ट पहुंचना साहेबगंज और भागलपुर जिले की बड़ी आबादी के लिए सुलभ हो जाएगा।

    इससे यातायात सुलभ तो होगा ही ट्रांसपोर्टिंग बढ़ने से व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। कनेक्टिविटी बढ़ने से किसानों को अपने उत्पादों बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।ट्रांसपोर्टिंग पर खर्च कम होगा तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा। दरअसल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है।