Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारे पति दिल्‍ली में, इसलिए गांव के एक व्‍यक्ति के साथ हो गई अंतरंग, दोनों महिलाओं ने सुनाई आपबीती

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 06:53 AM (IST)

    बिहार के भागलपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दो महिलाओं के साथ एक व्‍यक्ति का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। महिला क्रमशः तीन और चार बच्चों की मां हैं जबकि वह व्‍यक्ति पांच बच्‍चे का पिता है। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को जमकर पीट दिया था।

    Hero Image
    बिहार के दो महिलाओं के साथ एक व्‍यक्ति का संबंध होने का आरोप।

    संवाद सूत्र, बाथ (सुल्तानगंज) (भागलपुर)। भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन दो महिलाओं का एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उनकी ग्रामीण महिलाओं ने पिटाई की थी। पिटने वाली दोनों महिलाओं ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इसमें एक पुरुष सहित नौ महिलाएं नामजद हैं और आठ अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आवेदन में दोनों ने कहा है कि हमारा प्रेम संबंध गांव के ही एक व्यक्ति से वर्षों से चला आ रहा है। हमारे पति दिल्ली रहते हैं। उस व्यक्ति ने स्वेच्छा से आपत्तिजनक स्थिति के समय अपने मोबाइल में फोटो खींच ली थी। 20 अगस्त की सुबह उस व्यक्ति ने सारे वीडियो और फोटो गांव के मोबाइलों पर भेज दिए। दोपहर बाद गांव के ही नामजद आठ पुरुषों की पत्नियां और सात-आठ अज्ञात महिलाएं हम दोनों के घर आईं। सभी ने हमें लाठी-डंडे और थप्पड़ों से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद हमदोनों की साड़ी खोलकर पूरा गांव घुमा दिया। उसी समय बाथ थाना पुलिस आई और हमें सुरक्षा में लेकर थाने ले गई। महिला पुलिस बल के साथ इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लेकर गई। इलाज के बाद अगले दिन रविवार को थाना में आवेदन दे रहे हैं। इधर उक्त मामले के संदर्भ में डीएसपी डा. गौरव कुमार ने बताया कि दोनों महिला के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे वीडियो का सत्यापन और अन्य जांच कर रहे हैं। अनुसंधान पूर्ण के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    यहां बता दें कि शनिवार दोपहर 2.30 बजे गांव की कुछ महिलाओं ने दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। किया तरह लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंचा दिया है। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि इन दोनों महिलाओं का पांच बच्चों के पिता के साथ अवैध संबंध है। एक महिला को तीन तो दूसरी के चार बच्चे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner