Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर परिषद बांका : डॉ विनीता प्रसाद बनीं उपाध्‍यक्ष, 26 वार्ड पार्षदों में 20 ने किया समर्थन

    बांका नगर परिषद में आज उपाध्‍यक्ष के चुनाव हुआ। इस पद पर डॉ विनीता प्रसाद के अलावा कोई अन्‍य उम्‍मीदवार नहीं थे। इस कारण वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्‍हें सभापति संतोष सिंह का भी समर्थन प्राप्‍त था। उन्‍होंने कहा अब क्षेत्र का विकास होगा।

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Wed, 09 Dec 2020 01:37 PM (IST)
    Hero Image
    बांका नगर परिषद की निर्विरोध उपाध्यक्ष बनी डॉ विनीता प्रसाद

    बांका, जेएनएन। नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर डॉ विनीता प्रसाद निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई है। समाहरणालय सभागार में एसडीओ मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में डॉ विनीता प्रसाद को छोड़कर किसी अन्य वार्ड पार्षद सदस्यों ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया। इस कारण डॉ विनीता प्रसाद को एसडीओ ने निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र दिया।  26 वार्ड पार्षदों में 20 सदस्य चुनाव में शामिल हुए। मुख्य पार्षद संतोष सिंह ने बताया कि सभी पार्षदों के साथ मिलजुलकर शहर का विकास किया जाएगा। इधर डॉ विनीता प्रसाद ने कहा कि उन्हें सभी पार्षदों का समर्थन मिला है। सभी को मिलाजुला कर नगर परिषद के काम को आगे बढ़ाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह के निर्विरोध सभापति बनने के बाद से उक्त पद रिक्त था। खाली हुए पद पर चुनाव  के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार का समय निर्धारित किया था। उपसभापति के पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही थी। लेकिन अंत में वार्ड संख्या 16 की पार्षद डॉ विनिता प्रसाद को मुख्य पार्षद का समर्थन मिल गया। संतोष को 21 पार्षदों का समर्थन चुनाव में मिला था। डॉ विनिता बीएचयू से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

    16 को सुनवाई

    नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने पर पूर्व वार्ड पार्षद सुजीत कुमार घोष ने वार्ड संख्या पांच की पार्षद माधुरी सिंह के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। इस आलोक में आयोग ने इसकी सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तिथि तय की है। आयोग के सचिव योगेन्द्र राम ने इससे संबंधित आदेश जिला प्रशासन को दिया है।

    विकास का किया भरोसा

    नगर परिषद के उपाध्‍यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ विनीता प्रसाद ने विकास का भरोसा किया। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र की समस्‍याओं से जनता को निजात दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। हर वर्ग के लोगों को ध्‍यान में रखकर विकास कार्य का क्रियान्‍वयन किया जाएगा।