Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger Panchayat Election 2021: नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में 89786 वोटर चुनेंगे पंचायत की सरकार, पूरी जानकारी पढ़ें यह खबर

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 31 Aug 2021 11:57 AM (IST)

    Munger Bihar Panchayat Election 2021 मुंगेर के धरहरा में 89786 वोटर चुनेंगे पंचायत की सरकार। प्रखंड के प्रत्याशियों को रिजल्ट के लिए मतदान के बाद 10 दिनों का करना होगा इंतजार। तीन नंवबर को प्रखंड के सभी पंचायतों में होगी वोटिंग प्रशासनिक तैयारियां हुई शुरू!

    Hero Image
    नक्सल प्रभावित इलाका है धरहरा प्रखंड, कई बूथ हैं यहां के संवदेनशील।

    धरहरा (मुंगेर) [शशिकांत कुमार]। धरहरा प्रखंड में इस बार पंचायत चुनाव कई मायने में खास है। निर्धारित समय से लगभग चार माह बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो रही है। धरहरा प्रखंड में छठे चरण में तीन नवंबर को मतदान होना है। अधिसूचना जारी और अचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में इस बार 89786 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बाहाचौकी पंचायत में 5270, हेमजापुर में 7095, शिवकुंड में 5516, सारोबाग में 6390, माताडीह में 8713, इटावा में 7485, अमारी में 7034, औड़ाबगीचा में 8907 धरहरा महरना के 8205, धरहरा दक्षिण में 5083, महागामा में 6582, बंगलवा में 7114 और अजीमगंज में 6392 मतदाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतदान के लिए मूल 177 व सहायक मतदान केंद्र छह बनाए गए हैं। तीन नवंबर को जिला परिषद सदस्य दो, मुखिया 13, वार्ड सदस्य 177, सरपंच 13, पंच 177 वं पंचायत समिति सदस्य 18 पदों के प्रत्याशियों मैदान में होंगे। चुनावी बिगुल बजते ही पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर मतदाताओं को रूझाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। एक और जहां पंचायत के विभिन्न पदों पर रह चुके प्रत्याशी चुनावी समर में एक बार फिर से भाग्य अजमाने की तैयारी में हैं तो दूसरी और भावी प्रत्याशियों घर-घर जा जाकर मतदाताओं से एक बार सेवा का मौका देने के लिए आशीर्वाद मांग रहे है।

    परिणाम के लिए करना होगा इंतजार

    धरहरा प्रखंड के प्रत्याशियों को रिजल्ट के लिए दस दिनों तक इंतजार करना होगा। इसकी वजह मदतान के बाद दीपावली और छठ पर्व है। अन्य आठ प्रखंड़ों में प्रत्याशियों की जीत-हार के लिए इतना लंबा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। इन प्रखंडों में वोटिंग के दूसरे दिन ही मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। दरअसल, छठे चरण में तीन नवंबर को धरहरा में मतदान होना है, लेकिन चुनाव के बाद कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ जाने के कारण काउंटिंग की तिथि को दस दिनों के बाद तय किया गया है।

    मुख्य बातें- धरहरा प्रखंड

    • -177 मतदान केंद्र बनाए गए
    • -06 सहायक मतदान केंद्र होगा
    • -02 जिला परिषद सदस्य की संख्या
    • -13 मुखिया पदों पर होगा चुनाव
    • -18 पंचायत समिति पद की होगी संख्या
    • - 8907 वोटर सबसे ज्यादा ओड़ी बगीचा पंचायत में
    • -5083 सबसे कम वोटर धरहरा दक्षिण पंचायत में

    पर्व और त्योहार पड़ रहे बीच में

    जिला पंचायती राज पदाधिकारी के अनुसार धरहरा प्रखंड में छठे चरण में चुनाव होना है। इसके लिए तीन नवंबर की तिथि निर्धारित की है। चुनाव के अगले दिन चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भाई दूज है। दस नवंबर को लोक आस्था का पर्व छठ पड़ता है। इन्हीं कारणों से मतदान और मतगणना की तिथि के बीच इतना गैप हो गया है। अन्य प्रखंडों में चुनाव के दूसरे दिन ही प्रत्याशियों के जीत हार का फैसला होने लगेगा। सभी आठ प्रखंड़ों में वोटों की गिनती के लिए दो दिन निर्धारित किया है।