Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंह भी पूरा नहीं खुलना... चिकित्‍सक से तुरंत मिलें, आपको हो सकती है गंभीर बीमारी

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 02:40 PM (IST)

    दंत रोग विशेषज्ञ डा. कुंदन साह ने कहा कि दांतों की अच्छी तरह सफाई करें। इससे आप पायरिया से बचेंगे। साथ ही अगर किसी का मुंह पूरा नहींं खुलता है तो उनमें कैंसर के लक्षण हैं तुरंत चिकित्‍सक से मिलकर उपचार कराएं।

    Hero Image
    दंत रोग विशेषज्ञ डा. कुंदन साह ने दी कई जानकारी।

    भागलपुर। दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञ डा. कुंदन साह पाठकों से मुखातिब हुए। उन्होंने फोन के माध्यम से पाठकों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि दांतों की सफाई अच्छी तरह नहीं करने से पायरिया होता है। गंदगी दो दातों के बीच और मसूढ़े में जम जाती है। धीरे-धीरे मसूढ़े से खून आने लगता है, मसूढे में सूजन होता है और दर्द भी होता है। मसूढ़े और दो दांतों के बीच अन्नकण फंसता है। सफाई नहीं करने से गंदगी बढ़ने लगती है। चाकलेट, फास्ट फूड या मीठा खाद्य सामग्री खाने के बाद दांतों की सफाई करनी चाहिए। रात को ब्रश करने के बाद ही सोए। रेशेदार फल के सेवन से भी दो दांतों के बीच फंसी गंदगी निकलती है। उन्होंने कहा कि गुटखा, तंबाकू के लगातार सेवन से कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं गुल से मुंह धोना ज्यादा खतरनाक है। इससे भी मुंह का कैंसर होता है। मुंह में छाला पड़ना, लाल और सफेद दाग होना। अगर दाग तीन-चार दिनों में नहीं छूटता है तो इलाज करवाना चाहिए। मुंह का पूरी तरह नहीं खुलना भी कैंसर के लक्षणों में शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रश्न : दांत का रंग धीरे-धीरे पीला हो रहा है। इसका कारण क्या है। - तारिक हुसैन, हुसैनाबाद

    पीने वाले पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से सफेद दांत के रंग धीरे-धीरे पीला होने लगता है। हो सके तो पानी में फ्लोराइड की मात्रा की जांच करवा लें। पीने वाले पानी में अगर फ्लोराइड है तो अन्य स्थान का पानी पीएं। दांत की सफाई करवाने से पीलापन समाप्त हो जाएगा।

    प्रश्न : उपर दांत और मसूढ़े में दर्द होता है। भोजन करते समय ज्यादा दर्द होता है। - महेश प्रसाद मंडल, बिहपुर

    दांत में कीड़ा होने की वजह से दर्द होता है। चिकित्सक से दिखा लें।

    प्रश्न : मेरी उम्र 25 वर्ष है। दांत सड़ रहा है। इससे कभी-कभी सिर में दर्द भी होता है। - कमल कुमार, साहू परबत्ता

    रुट केनाल ट्रीटमेंट से दांतों को भरा जाता है। इससे दांतों को उखाड़ने बचाया जा सकता है।

    प्रश्न : एक वर्ष से पायरिया है। बदबू से परेशान हूं। किसी से बात करने में परेशानी होती है। - विपिन कुमार झा, कुमैठा

    मसूढ़ और दांत की सफाई करवाने लें। कुछ दिनों तक दवा खानी होगी और मेडिकेटेड पेस्ट से मुंह धोएं।

    प्रश्न : दांत के पीछे छेद हो गया है। दर्द भी करता है। - सत्यानंद, लाल कोठी

    दांत में कीड़ा लगने से ऐसा होता है। अगर दांत नहीं भरवाते हैं तो धीरे-धीरे छेद बढ़ता जाएगा और तेज दर्द भी होगा।

    प्रश्न : दो दांत बीच से टूट गया है। दर्द भी होता है। क्या दांत उखड़वाना पड़ेगा। - लाल बाबू, पीरपैंती

    चिकित्सक से इलाज करवा लें। हो सकता है कि दांत नहीं उखाड़ना पड़े।

    प्रश्न : मुंह कैंसर के लक्षण क्या है। कैंसर क्यों होता है। - सुजीत, भागलपुर

    तंबाकू, गुटखा का सेवन करने और लगातार गुल से मुंह धोने की वजह से मुंह और गले का कैंसर होता है। मुंह में सफेद या लाल छाला पड़ता है। अगर तीन-चार दिनों में ठीक नहीं होता है तो बायोप्सी करवा चाहिए। इसके अलावा मुंह भी पूरा नहीं खुलना कैंसर के लक्षण हो सकता है। 

    comedy show banner
    comedy show banner