Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhagalpur News: नवगछिया पुलिस की गिरफ्तारी में कुछ तो है खेल, आरोपित अबतक नहीं भेजे गए जेल

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 03:20 PM (IST)

    भागलपुर में रंगरा पुलिस द्वारा मोटर चोरी के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी सवालों के घेरे में है। गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया है। दो आरोपी थाने से भाग भी गए थे लेकिन पकड़े गए। पुलिस की कार्रवाई और थानाध्यक्ष की भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है क्योंकि आरोपियों को समय पर न्यायालय में पेश नहीं किया गया।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त में अपराधी। (जागरण फोटो)

    कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिले की रंगरा पुलिस की तरफ से मोटर चोरी में चार आरोपितों की गिरफ्तारी में कुछ तो खेल है, जिस वजह से पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार चारों आरोपितों को जेल नही भेज सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की देर शाम तक चारों आरोपितों को रंगरा थाने की पुलिस न्यायालय नहीं भेज सकी। 18 जुलाई 2025 यानी शुक्रवार को मोटर चोरी मामले में चार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई थी। छापेमारी में चोरी हुआ मोटर भी बरामद करने में पुलिस सफल रही थी।

    सबसे बड़ी बात स्वयं थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ चारों गिरफ्तार आरोपितों के साथ तस्वीर खिंचवा कर इस उपलब्धि को अपने वरीय पुलिस अधिकारियों की संज्ञान में लाया।

    इस दौरान थाने से शुक्रवार 18 जुलाई की शाम चार में दो आरोपित भाग निकले जिन्हें थाने से कुछ दूरी पर ही पुलिस के जवानों ने दबोच लिया था। मोटर चोरी मामले में गिरफ्तार चारों आरोपितों को शनिवार की शाम तक न्यायालय में प्रस्तुत कर देनी चाहिए थी।

    लेकिन ऐसा नहीं करने वाली रंगरा पुलिस और थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के समक्ष कौन सी उलझन आ गई कि आरोपितों को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर सके। जबकी गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस 24 घंटे के अंदर न्यायालय में प्रस्तुत करना जरूरी है।

    ऐसे में क्या थाने से भाग निकलने वाले दो आरोपितों को तुरंत पकड़ लेने वाली पुलिस थाने में कुछ और अलग खिचड़ी तो नहीं पका चुकी थी। जिस वजह से गिरफ्तारी की सूचना वरीय अधिकारियों को दे देने और तस्वीर खिंचवाने वाली रंगरा पुलिस उन्हें 24 घंटे बाद भी न्यायालय क्यों नहीं भेज पाई।

    नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के अवकाश पर रहने के कारण प्रभार में मौजूद मुख्यालय डीएसपी एसपी मनोज सुमन को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने गिरफ्तारी की तस्वीर भेजी। बातचीत के क्रम में प्रभारी एसपी मनोज सुमन ने जानकारी दी कि वह स्वयं थानाध्यक्ष की तरफ से भेजी गई ग्रुप की तस्वीर का अवलोकन किया था।

    तस्वीर भेजी थी, लेकिन करीब एक घंटे के बाद स्वयं प्रभारी एसपी भी उस भेजी गई तस्वीर को वॉट्सऐप ग्रुप में ढूंढने लगे लेकिन तस्वीर नहीं मिली।

    थाने से भागने वाले रिकेश और सौरभ जल्द पकड़ लिए गए थे

    रंगरा थाना परिसर से चार आरोपितों में भागने वाले दो आरोपित रिकेश कुमार व सौरभ कुमार रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के निवासी हैं। गुरुवार की रात्रि भवानीपुर गांव के स्कूल से मोटर सहित अन्य कीमती सामान की चोरी हुई थी। दोनों को मोटर चोरी मामले में ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया था।