Move to Jagran APP

Bihar Rain News: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, सीमांचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, होगी झमाझम बरसात

Bihar Monsoon Update बिहार समेत देश का अधिकांश हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सीमांचल समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों के आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं लेकिन अबतक चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर सामने आई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीमांचल में 15 जून तक दस्तक दे सकता है।

By Hirshikesh Tiwari Edited By: Mohit Tripathi Sun, 19 May 2024 04:47 PM (IST)
Bihar Rain News: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, सीमांचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
न्यूनतम भी पहुंचा 28.8 पर, रात में भी बढ़ेगी गर्मी।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Weather News शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसकी वजह से दिन के साथ-साथ रात में भी उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है।

अभी तापमान और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, आसमान में बादलों का भी आगमन होने लगा है। रविवार को और भी घने बादल छाने की उम्मीद है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। जल्द ही मानसून भी दस्तक देने वाला है।

बदलने लगा है मौसम

जिले का मौसम शनिवार से बदलने लगा है। दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा। धूप-छांव के बीच गर्मी व उमस से लोग परेशान दिखे। महज दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चली।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र भागलपुर के अनुसार, भागलपुर जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 जून तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना

10 जून से मानसूनी हवा चलने लगेगी। 15 जून तक मानसून भागलपुर जिला में प्रवेश कर जाएगा। भागलपुर में औसतन 1100 मिलीमीटर बारिश मानसूनी मौसम में होती है।

2023 में मानसून 20 जून से 13 अक्तूबर तक 116 दिन सक्रिय रहा था। इस दौरान रिकार्ड 1425 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई थी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में 200 मिलीमीटर तक बारिश हुई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार 31 मई तक मानसून के केरल तट पर पहुंचने की संभावना जताई है। इसके 10 दिन बाद यानी 10 जून तक मानसूनी हवाएं बिहार के किशनगंज समेत सीमांचल में सक्रिय हो जाएंगी। सीमांचल से कोसी व पूर्व बिहार तक मानसून को पहुंचने में दो से पांच दिन का समय लग सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 जून तक भागलपुर, बांका व मुंगेर समेत पूर्व बिहार में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत मामले में एक्शन, थानाध्यक्ष समेत 4 निलंबित; 400 से अधिक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Banka News : अवैध संबंध को उजागर करने की दी धमकी तो दुकानदार का हुआ बुरा हश्र, हत्या के बाद झाड़ी में फेंका शव