Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिर्च, मसालायुक्त भोजन करने से होता है बवासीर : डॉ. अखिलेश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2016 02:23 AM (IST)

    बवासीर का मुख्य कारण है कब्जियत। कब्ज रहने से शौच होने में परेशानी होती है। ज्यादा दिनों ...और पढ़ें

    Hero Image

    बवासीर का मुख्य कारण है कब्जियत। कब्ज रहने से शौच होने में परेशानी होती है। ज्यादा दिनों तक कब्जियत रहने से बवासीर होने की संभावना रहती है। खानपान में गड़बड़ी, सुपाच्य खाना नहीं खाने, तैलीय, मिर्च-मसालायुक्त भोजन करने से कब्जियत होता है। अगर हम खानपान में हरी पत्तेदार सब्जी, फल, दूध आदि का सेवन करें तो कब्जियत नहीं होगी। इसके अलावा नशा सेवन करने की वजह से भी कब्ज होता है। प्रोस्टेड बढ़ने से तथा समय पर इलाज नहीं होने से कैंसर होने की संभावना रहती है। सामान्यत: 16 से 19 ग्राम प्रोस्टेड का वजन रहता है। अल्ट्रासाउंड करवाने से प्रोस्टेड के वजन की जानकारी मिलती है। अत: 50 वर्ष के बाद प्रति वर्ष अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए, ताकि प्रोस्टेड के वजन की जानकारी मिलती रहे। बार-बार और रुक-रुक कर पेशाब होना, पेशाब पर नियंत्रण नहीं रहना आदि कारण है प्रोस्टेड बढ़ने का। वैसे ही अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तथा एकाग्रता नहीं आ रही है तो ध्यान क्रिया करने से एकाग्रता आएगी। रविवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में आए आयुर्वेदिक डॉ. अखिलेश कुमार विजय से पाठकों ने कई प्रश्न किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------------------------

    प्रश्न : पीठ की बांयी तरफ दर्द हो रहा है। करवट बदलने में परेशानी होती है।

    महबूब आलम, हुसैनाबाद

    उत्तर : गद्देदार बिछावन पर नहीं सोएं। सीधे सोएं। दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन करें। योगराज गुगुल आयुर्वेदिक दवा के सेवन करने से आराम मिलेगा। मांसपेशी में खिंचाव होने से दर्द होता है।

    प्रश्न : बवासीर से परेशान हैं। कब्ज रहता है। खून भी निकलता है।

    प्रीतम, पीरपैंती

    उत्तर : कब्ज से बवासीर होता है। अदरक, लहसून, तैलीय, लाल मिर्च, पदार्थ वाले खाना खाने से कब्ज होता है और इससे बवासीर होता है। मैदायुक्त खाद्य सामग्री खाने से भी परहेज करें। इसके अलावा ज्यादा देर तक गद्दा पर बैठने से भी बवासीर होने की संभावना रहती है। अर्श कुठार, अभ्यारिस्ट, त्रिफला, गुगुल का सेवन करें। ज्यादा पानी पीएं।

    प्रश्न : मेरी उम्र 21 वर्ष है। पढ़ने के समय कई प्रकार के विचार मन में आने लगते है। पढ़ाई नहीं कर पाता। सिर में दर्द भी रहता है।

    संतोष कुमार, भागलपुर

    उत्तर : ध्यान क्रिया करने से लाभ होगा। इससे मन में एकाग्रता आएगी। याददास्त भी बढ़ेगा। सारश्वता रिस्ट का सेवन खाना खाने के बाद करें। अश्वगंधा चूर्ण का भी सेवन करें।

    प्रश्न : मेरी उम्र 29 वर्ष है। थायरायड है।

    सुरेंद्र यादव, कहलगांव

    उत्तर : खानपान का समय निर्धारित करें और तय समय पर ही खाएं। सात से आठ घंटे तक सोएं। आरोग्य व‌र्द्धनीवटी, करानार गुगुल का सेवन करें।

    प्रश्न : मेरी उम्र 70 वर्ष है। प्रोस्टेड बढ़ा हुआ है।

    निरंजन, सुलतानगंज

    उत्तर : 50 वर्ष उम्र के बाद प्रोस्टेड बढ़ता है। समय पर इलाज नही होने पर कैंसर होने की संभावना रहती है। हिम्पलेसिया का सेवन करें। सामान्य प्रोस्टेड का वजन 16 से 19 ग्राम तक होता है। इससे ज्यादा वजन बढ़ने पर परेशानी होती है। अत: अल्ट्रासाउंड करवा कर प्रोस्टेड के वजन की जानकारी रखनी चाहिए। ताकि अगर प्रोस्टेड का वजन बढ़ा है तो उसका इलाज किया जा सके।

    प्रश्न : घुटने और कमर में दर्द होता है। उस समय ज्यादा दर्द बढ़ जाता है जब उठने लगता हूं।

    भारती, नाथनगर

    उत्तर : मछली, कलाई, उड़द की दाल, पका केला, दही का सेवन नहीं करें। खाना खाने के बाद स्नान नहीं करें। सिंगनाद गुगल, त्रयोदशोध गुगल का सेवन करें। साथ ही सैंधव तेल लगाएं।

    प्रश्न : किडनी की समस्या है। क्रिटनीन बढ़ता और घटता रहता है। दवा खा रहा हूं।

    सुरेश साह, बड़ी खंजरपुर

    उत्तर : चिकित्सक द्वारा बताई गई दवा का सेवन करते रहें। प्रोटीनयुक्त खाना नहीं खाएं। गाढ़ी दाल, मांस नहीं खाएं। पानी उबालकर ठंडा कर पीएं।

    प्रश्न : बेटा आठ वर्ष का है। सुबह खूब छींकता है।

    ममता देवी, भगैया

    उत्तर : आइसक्रीम, फ्रीज का ठंडा पानी नहीं पिलाएं। धूल, धुंआ आदि से दूर रखें।

    प्रश्न : बेटा आठ वर्ष का है, उसे थायरायड है।

    अमरेश कुमार शर्मा, अमरपुर

    उत्तर : आयोडीनयुक्त नमक का सेवन करें। नमक शीशी में बंद कर रखें। इससे आयोडीन नही उड़ेगा। साग-सब्जी खाएं। आरोग्य व‌र्द्धनवटी, कचनार गुगल का सेवन करें।

    प्रश्न : कमर में दो दिनों से दर्द है। बैठ नहीं पाता हू।

    अख्तर, सन्हौला

    उत्तर : कमर टेढ़ा कर पढ़ने से दर्द होता है। कुर्सी पर सीधा बैठकर पढ़ाई करें। चंद्रप्रभावटी, महायोगराज गुगल का सेवन करें और महानारायण तेल कमर मे लगाएं।

    प्रश्न : मेरी उम्र 21 वर्ष है। परीक्षा नजदीक आने पर तनाव बढ़ जाता है।

    अरविंद कुमार, मधुबन दियारा

    उत्तर : छात्र जीवन में अक्सर ऐसा होता है। अश्वगंधा रिस्ट, सरस्वारिस्ट छह माह तक सेवन करें। परीक्षा के छह माह पूर्व से पढ़ाई का प्लान बना ले।

    प्रस्तुति : अशोक अनंत