Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांका : ग्रीन और क्लीन पंचायत की राह पर मझगांय-डरपा, बन रहा आधुनिक पार्क

    बांका का मझगांय-डरपा ग्रीन और क्लीन पंचायत की राह पर अग्रसर है। यहां पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए मझगांय चौक पर स्थित मैदान को मॉडल लूक दिया जा रहा है। यहां पर पहले चरण में पौधारोपण कराया जाएगा।

    By Abhishek KumarEdited By: Updated: Fri, 25 Dec 2020 10:25 AM (IST)
    Hero Image
    बांका का मझगांय-डरपा ग्रीन और क्लीन पंचायत की राह पर अग्रसर है।

    बांका [सुधांशु कुमार]। जिले के रजौन प्रखंड का मझगांय-डरपा पंचायत जल्द ग्रीन और क्लीन नजर आएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। मझगांय चौक पर स्थित वर्षों से बदहाल मैदान को अब मॉडल लूक दिया जा रहा है। इसके लिए गांव के युवा खूब पसीना बहा रहे हैं। वहीं, इस काम में आम लोगों के साथ-साथ पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार का भी खूब सहयोग मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, मझगांय चौक पर स्थित फिल्ड आज से एक दशक पूर्व तक खिलाडिय़ों से सालों भर गुलजार रहता था। यहां आसपास के गांव के युवा हर रोज क्रिकेट और फुटबॉल की प्रैक्टिस करने आते थे। इसके अलावा मझगांय मध्य विद्यालय के बच्चे भी यहां खेला करते थे। साल में दो से तीन टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाता था। पर, हाल के दिनों में इस में यह बदहाली का शिकार हो गया था। इसकी घेराबंदी भी खत्म हो गई थी। इससे आसपास के गांव के खिलाडिय़ों के लिए कोई मैदान नहीं बचा था।

    शौचालय आदि की भी होगी व्यवस्था

    मैदान की बदहाली दूर करने के लिए मझगांय, पत्तीचक, कोलडड्ड के युवओं ने खुद बीड़ा उठा लिया है। अभी इसे समतल किया जा रहा है। इसके बाद चारों ओर पौधारोपण होगा। साथ ही साथ यहां पर पेयजल ओर शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा की यहां पहले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दूर-दराज के गांव के खिलाड़ी आते थे। आने वाले समय में यहां फिर से मैच कराया जाएगा।

    पंचायत में घर-घर से कूड़े का होना है उठाव

    रजौन की चार पंचायतों का चयन नील निर्मल योजना के तहत किया गया है। इसमें मझगांय-डरपा पंचायत भी शामिल है। यहां घर-घर डस्टबीन आदि का वितरण किया जाना है। साथ ही साथ घर-घर से कूड़े का उठाव होना है। साथ ही साथ इन कूड़े के निस्तारण के लिए भी पीट का निर्माण होना है। इससे गांव की गलियां चकाचक दिखेंगी।

    आने वाले समय में हमारा पंचायत ग्रीन और क्लीन दिखे इसके लिए आम लोगों के सहयोग से लगातार काम किया जा रहा है। अभी मझगांय चौक पर स्थित मैदान को मॉडल लूक दिया जा रहा है। पौधारोपण के अलावा पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी यहां होंगी। - मृत्युंजय कुमार, मुखिया, मझगांय-डरपा पंचायत